Jharkhand

वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री मुन्ना सिंह ने जयप्रकाश भाई पटेल के समर्थन में किया भव्य रोड शो

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग, 18 मई 2024: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री मुन्ना सिंह आज हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ जयप्रकाश भाई पटेल के समर्थन में एक भव्य रोड शो में शामिल हुए। इस अवसर पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, हिंदू न्यास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जयशंकर पाठक, हजारीबाग के लोकसभा प्रभारी श्री अशोक चौधरी, अजय सिंह हजारीबाग प्रभारी , रजी अहमद, कांग्रेस हजारीबाग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री शैलेंद्र यादव, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष श्री साजिद अली खान, नगर अध्यक्ष श्री मनोज नारायण भगत और सचिव श्रीमती मनिशा टोप्पो उपस्थित थे।

रोड शो श्री मुन्ना सिंह के आवास चानो स्थित ओवर ब्रिज के पास से शुरू हुआ और जयप्रकाश भाई पटेल के आवास होते कांग्रेस कार्यालय तक गया। इस दौरान श्री मुन्ना सिंह ने कहा कि यह जनसैलाब दर्शा रहा है कि जयप्रकाश भाई पटेल भारी मतों से जीत रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लोग परिवर्तन चाहते हैं और कांग्रेस पार्टी ही इस परिवर्तन का माध्यम है। श्री मुन्ना सिंह ने जनता से कांग्रेस पार्टी को अपना बहुमूल्य समर्थन देने का आग्रह किया और 20 मई को ई.वी.एम क्रमांक 01, हाथ छाप का बटन दबा कर जयप्रकाश भाई पटेल को भारी मतो से विजय बनाने का संदेश दिया।
मुख्य रूप से हजारीबाग सदर प्रखंड उपप्रमुख रविकांत सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि गणेश मेहता, बबलू सिंह, दिनेश यादव सुजीत सिंह, चानो मुखिया पप्पू यादव, रविन्द्र कुशवाहा, रजनीश कुमार , मनोज कुमार, द्वारकानाथ तिवारी , भारत सिंह , जितेंद्र सिंह , शैलेंद्र कुमार , गौतम कुमार कुशवाहा , अशोक यादव , प्रकाश यादव , मनीष कुमार , रंजीत यादव , उपेंद्र कुशवाहा, पिंटू कुमार, विकास कुमार, साबिर अली , मोहम्मद लाल , मोहम्मद तसलीम , इत्यादि हजारों कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थि थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandLohardaga

​लोहरदगा में विश्व साइकिल दिवस पर निकली भव्य रैली

Khabar365newsनेशनल साइक्लिस्ट पुष्पा कुमारी और सीता कुमारी साहू रहीं मुख्य आकर्षण लोहरदगा।...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarhSports

झारखंड की अंतरराष्ट्रीय पहलवान चंचला कुमारी ने GEM प्रतिभागियों को किया प्रेरित

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड की पहली महिला पहलवान, जिन्होंने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज,

Khabar365newsझारखंड में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने...

HazaribaghJharkhand

श्राद्ध कर्म में अनोखी पहल, 200 कंबलों का वितरण, कुटुंब भोज छोड़ गरीबों की सेवा कर दी श्रद्धांजलि

Khabar365newsइचाक: दरिया पंचायत के जगड़ा गांव निवासी समाजसेवी स्वर्गीय जगरनाथ महतो के...