Hazaribaghझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग : मूसलाधार बारिश से धराशायी हुआ दुर्गा पूजा पंडाल, ग्रामीणों में मायूसी

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग जिले के ईचाक प्रखंड अंतर्गत देवकुली पंचायत में बड़ा हादसा हो गया। करीब पांच लाख रुपये की लागत से तैयार भव्य दुर्गा पूजा पंडाल अचानक धराशायी हो गया। पूजा समिति और ग्रामीणों ने पिछले दो से ढाई महीनों तक दिन-रात मेहनत कर पंडाल का निर्माण करवाया था। यह पंडाल आकर्षण का केंद्र बन चुका था, लेकिन शनिवार को अचानक हुई मूसलाधार  बारिश और मौसम के बदलाव ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया।

घटना के दौरान दो बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और ग्रामीणों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने पूरे मनोयोग से पंडाल तैयार किया था। लेकिन मौसम की मार से सबकुछ खत्म हो गया। भक्तों और ग्रामीणों के बीच मायूसी छा गई है। ग्रामीणों का कहना है कि चाहे जितनी भी मुश्किलें आएं, पंडाल को फिर से खड़ा करने का प्रयास किया जाएगा ताकि नवरात्र में श्रद्धालुओं की आस्था बनी रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...