HazaribaghJharkhand

परियोजना बालिका उच्च विद्यालय बरकट्ठा में शिक्षकों की कमी से शिक्षा व्यवस्था बदहाल

Share
Share
Khabar365news

विषयवार शिक्षको के अभाव में करीब 500 छात्राओं का भविष्य अंधेरे में
प्रखंड वासियों ने शिक्षक नियुक्त करने की मांग जिला शिक्षा पदाधिकारीसे किया

बरकट्ठा। प्रखंड के परियोजना बालिका उच्च विद्यालय बरकट्ठा में शिक्षकों की कमी के कारण विद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था बदहाल हो गई है। जिससे विद्यालय में अध्ययरत करीब 500 छात्रों का भविष्य अंधेरे में जा रहा है। इस बाबत विद्यालय में अध्ययरत छात्राओं ने विषयवार शिक्षको की नियुक्ति को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को एक लिखित आवेदन दिया है

जिसमें बताया कि वर्तमान में विद्यालय में करीब 500 छात्रा अध्ययनरत हैं और महज पांच शिक्षक ही पदस्थ हैं, जिससे सभी विषयों की पढ़ाई नहीं हो पाती है। बताया कि भूगोल विषय की पढ़ाई प्रभारी प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार इतिहास व नागरिक शास्त्र की पढ़ाई सहायक शिक्षक कीर्ति शिखा कुमारी, हिंदी विषय की पढ़ाई सहायक शिक्षक ज्योति श्री,और आईसीटी विषय कि पढाई सहायक शिक्षक जय प्रकाश प्रसाद व दुलारचंद प्रजापति के द्वारा करायी जा रही है ।

वहीं कुछ शिक्षकों की प्रतिनियुक्त और अस्वस्थ होने से गणित, विज्ञान ,अंग्रेजी, और संस्कृत विषयों की पढ़ाई नही हो रही है। फिलहाल छात्राओं एवं प्रखंड वासियों ने विद्यालय में वैकल्पिक शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की है। ताकि छात्राओं को सभी विषयों की पढ़ाई हो सके ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

सीएचसी में ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन, 15 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू में बुधवार...

BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...

JharkhandPolticalRanchi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Khabar365newsरांची । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस...

JharkhandLATEHARRanchiSocialआस्थाधर्म-कर्म

कुरकुरा-मंदरो में श्री मारुति महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन

Khabar365newsरांची। रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा-मंदरो, नरकोपी क्षेत्र में आगामी 15...