BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सारंडा में IED धमाके में घायल हथिनी ने तोड़ा दम, पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार

Share
Share
Khabar365news

सारंडा जंगल के गिडुंग में आईईडी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुई हथिनी ने आखिरकार दम तोड़ दिया। सूत्रों के अनुसार, हथिनी की मौत रविवार तड़के करीब डेढ़ से दो बजे के बीच हुई। इससे पहले उसने फल और सब्जियां खाई थीं।। बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान शनिवार दिनभर हथिनी की स्थिति नाजुक बनी रही और शाम तक वह काफी सुस्त पड़ गई थी। देर रात तक वन विभाग की टीम और वन्यजीव विशेषज्ञ उसकी स्थिति पर नजर रखे हुए थे। इधर रविवार सुबह जब निगरानी टीम मौके पर पहुंची, तो हथिनी मृत पाई गई। इसके बाद विभाग की ओर से जंगल में ही पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की गई।

ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व सारंडा के गिडुंग क्षेत्र में हुए आईईडी विस्फोट में यह हथिनी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल अवस्था में उसका इलाज गुजरात से आई वनतारा टीम के विशेषज्ञों की देखरेख में चल रहा था। वन विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हथिनी की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।आईईडी ब्लास्ट में अब तक तीन हाथियों की मौत

वन विभाग की टीम रविवार को हथिनी का जंगल में ही पोस्टमार्टम करवा रही है। टीम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हथिनी की मौत के कारणों का आधिकारिक रूप से पता चल पाएगा। गौरतलब है कि सारंडा का यह क्षेत्र लंबे समय से नक्सलियों की गतिविधियों का गढ़ रहा है, जहां वे सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी विस्फोटक बिछाते हैं। दुखद है कि इन विस्फोटकों की चपेट में सुरक्षा बल नहीं, बल्कि निर्दोष वन्यजीव आ रहे हैं। इस हथिनी के अलावा भी कई अन्य वन्यजीव आईईडी विस्फोट में घायल हुए हैं।
वन विभाग ने पुष्टि की है कि सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाये गये बम की चपेट में आने से अब तक तीन हाथियों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा स्पष्ट करता है कि सारंडा में जानवर भी अब खतरे में हैं और उनके जीवन की सुरक्षा के लिए व्यापक कार्ययोजना की सख्त जरूरत है। वन विभाग की टीम आगे की कार्रवाई और मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

16 से 25 जुलाई तक बदलेगा ट्रैफिक रूट,

Khabar365newsरांची। रथ यात्रा के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन

Khabar365newsरांची। झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन हो गया। उनके...

BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

Khabar365newsपटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और सरकार के बीच...