बिहारब्रेकिंग

पटना से फ्लाइट में जा रहे यात्री की विमान में ही मौत, कराई गयी इमरजेंसी लैंडिंग 

Share
Share
Khabar365news

पटना : पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट (6E 2163) में एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। स्थिति गंभीर होने के कारण विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मृतक की पहचान असम के नलबाड़ी निवासी 63 वर्षीय सतीश चंद्र बर्मन के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी कंचन और चचेरे दामाद केशव के साथ यात्रा कर रहे थे। उड़ान के दौरान अचानक सतीश चंद्र बर्मन की तबीयत बिगड़ने लगी।  

फ्लाइट क्रू ने तुरंत पायलट को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से अनुमति मिलने के बाद विमान को लखनऊ में उतारा गया और सतीश चंद्र बर्मन को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस और एयरलाइन प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हाईकोर्ट की रोक से मधुकम में दखलदिहानी कार्रवाई थमी, परिवारों को बड़ी राहत

Khabar365newsरांची के रातु रोड स्थित मधुकम इलाके में चल रही दखलदिहानी कार्रवाई...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला के प्रगतिशील किसानों ने ग्रेटर नोएडा में लिया उन्नत बागवानी प्रशिक्षण,

Khabar365newsझारखंड के 82 प्रगतिशील किसान इन दिनों Institute of Horticulture Technology, ग्रेटर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची एयरपोर्ट विस्तार में अतिक्रमण बाधा, 130 घरों को नोटिस

Khabar365newsबिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की राह में अतिक्रमण बड़ी बाधा बन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज में आयुष हत्याकांड का खुलासा, मां-ममेरे भाई पर हत्या का आरोप

Khabar365newsसाहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में 14 साल...