झारखंडब्रेकिंग

चाईबासा में मुठभेड़ : दस लाख का इनामी नक्सली अमित हांसदा ढेर

Share
Share
Khabar365news

पश्चिम सिंहभूम जिले में रविवार सुबह सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में भाकपा माओवादी संगठन का कुख्यात जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन मारा गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हांसदा पर राज्य सरकार ने दस लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
घटना गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रेलापराल जंगल में उस समय हुई, जब सुरक्षा बलों की टीम नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला और दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं। इसी मुठभेड़ में इनामी नक्सली अमित हांसदा ढेर हो गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अमित हांसदा लंबे समय से संगठन की गतिविधियों को सक्रिय कर रहा था और पश्चिम सिंहभूम व आसपास के इलाकों में नक्सल घटनाओं को अंजाम देने में शामिल था। उसकी तलाश सुरक्षा एजेंसियां काफी समय से कर रही थीं। हांसदा की मौत को सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में नक्सली साहित्य और हथियार बरामद किए जाने की भी खबर है। इलाके में अभी भी सुरक्षाबलों का सर्च अभियान जारी है ताकि अन्य फरार नक्सलियों को पकड़ने की कोशिश की जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...