JharkhandpatratupatratuRamgarh

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पतरातु में नामांकन शुरू

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

रामगढ़ जिला के पतरातु प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पतरातु में कक्षा 06 के शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय में नामांकन हेतु आवेदन फॉर्म का वितरण किया जा रहा है।

केजीबी भी पतरातु की वार्डन सह शिक्षिका पुष्पा कुमारी ने बताया कि नामांकन फॉर्म केवल कक्षा 06 के लिए ही दिया जा रहा है। आवेदन फॉर्म प्राप्त करने की अंतिम तिथि 05 फरवरी 2026 है, जबकि भरे हुए नामांकन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में केवल कक्षा 06 में ही नामांकन लिया जाता है। नामांकन के लिए वही छात्राएं पात्र होंगी जो वर्तमान में किसी सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत हैं।

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में विशेष रूप से उन बच्चियों को प्राथमिकता दी जाती है जिनकी माता या पिता नहीं हैं, जो एकल परिवार से आती हैं, अनाथ हैं, जिनके अभिभावक विकलांग हैं, आर्थिक अभाव के कारण पढ़ाई छोड़ चुकी हैं, आदिम जनजाति से संबंधित हैं, बीपीएल या अत्यंत निर्धन परिवार से हैं, गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं अथवा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में निवास करती हैं।

कक्षा 06 में कुल 75 छात्राओं का नामांकन किया जाता है। आरक्षण के अनुसार इसमें एसटी वर्ग के लिए 26 प्रतिशत (15), एससी के लिए 13 प्रतिशत (07), ओबीसी के लिए 40 प्रतिशत (22), अल्पसंख्यक वर्ग के लिए 9 प्रतिशत (05), सामान्य वर्ग के लिए 12 प्रतिशत (07) तथा बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत 19 छात्राओं का नामांकन निर्धारित है।

नामांकन के लिए छात्राओं की जन्म तिथि वर्ष 2014–15 के आसपास होनी चाहिए। पतरातु प्रखंड में कुल 42 पंचायतें और लगभग 100 गांव शामिल हैं। विद्यालय परिवार ने स्पष्ट किया है कि केवल पतरातु प्रखंड के इच्छुक अभिभावक ही नामांकन फॉर्म प्राप्त कर सकते है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

रेलवे स्टीम कॉलोनी, पतरातू में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कार्य जारी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू् प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टीम...

BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

734 करोड़ के GST-ITC फर्जीवाड़े में ED का बड़ा एक्शन,

Khabar365newsजमशेदपुर। 734 करोड़ रुपये के कथित GST-ITC फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मिड-डे मील के बाद 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Khabar365news[स्थान]। मध्याह्न भोजन खाने के बाद करीब 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ने...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

15 साल से अधूरा पुल, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक पुल का निर्माण करीब 15 साल से अधूरा...