Uncategorized

मनुष्य के अस्तित्व के लिए पर्यावरण संरक्षण आवश्यक : डॉ मुनीष गोविंद

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। आईसेक्ट विश्वविद्यालय के तरबा-खरबा स्थित मुख्य कैंपस में आईक्यूएसी के तहत विश्वविद्यालय के एनएसएस इकाई के बैनर तले विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कैंपस में 50 पौधे लगाए गए और पौधारोपण को पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक बताया गया। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर फेंके गए प्लास्टिक को विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने हटाया और प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले नुकसान से लोगों को अवगत कराया। साथ ही प्लास्टिक के प्रयोग से लोगों को बचने को भी कहा। वहीं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने को लेकर विश्वविद्यालय सभागार में सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद हुए। इस मौके पर आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि पौधारोपण आवश्यक है और यह निरंतर चलते रहना चाहिए पर साथ ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यापक पैमाने पर जागरूकता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह प्रकृति की व्यवस्था है कि पृथ्वी अपना पर्यावरणीय संतुलन खुद बनाती है लेकिन मानव द्वारा ही किए गए कई कार्यों के कारण पर्यावरण असंतुलित हो जाती है, परिणाम स्वरूप कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ साथ भौतिकवाद से परे जीवन पर्यावरण संरक्षण में सहायक साबित हो सकता है। डीन एडमिन डॉ एसआर रथ ने प्लास्टिक प्रदुषण के हानिकारक प्रभावों और उसके प्रभावी समाधान पर चर्चा की। मौके पर बतौर वक्ता योग प्राध्यापक मनीष कुमार ने वर्तमान जीवन शैली को पर्यावरण के अनुकूल कैसे बनाया जा सकता है, इस पर बल दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के एनएसएस अधिकारी डॉ रूद्र नारायण, प्रीति व्यास, अमित कुमार सहित अन्य का अहम योगदान रहा। वहीं डॉ पूनम चंद्रा, डॉ राजकुमार, राजीव रंजन, पंकज प्रज्ञा सहित कई प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं व कर्मियों के साथ साथ संतोष कुमार, साहिल रजा, प्रकाश भोक्ता, राहुल यादव, धीरज प्रसाद, प्रियांशु कुमार, अमन शाह, अरविंद कुमार, अजय कुमार गुप्ता, मोनिका, मनीषा, अक्षय, प्रतिमा, सुमन, पूजा, स्वीटी, सिमरन, आकृति, ओमेगा, सोनु, संजीव, शुभम, मनोरंजन, बन्नी समेत सैंकड़ों विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...