हजारीबाग

जंगल में चल रही नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी(हजारीबाग): कटकमसांडी थाना क्षेत्र के ग्राम आरभुसाई में पुलिस ने अवैध नकली विदेशी शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए एक गुप्त शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है।
दिनांक 31/01/26 को थाना प्रभारी शिवम गुप्ता के कुशल नेतृत्व में की गई छापेमारी में जंगल से 10 बोरा में करीब 300 खाली शराब की बोतलें, 10 लीटर स्प्रिट, इंपीरियल ब्लू कंपनी के शराब स्टीकर तथा इंपीरियल ब्लू और आईकॉनिक व्हाइट कंपनी के करीब 400 ढक्कन बरामद किए गए।
सभी जब्त सामग्री को थाना लाया गया है और इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
थाना प्रभारी शिवम गुप्ता की तत्परता, सतर्कता और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस की इस सक्रिय पहल से न सिर्फ कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है, बल्कि आम जनता में भी सुरक्षा और विश्वास का संदेश गया

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

हॉस्पिटल व नर्सिंग होम की व्यवस्था होगी सख्त, नियमों की अनदेखी पर कस सकता है शिकंजा

Khabar365newsबैठक की कार्यसूची में 8 अहम बिंदु शामिल, रजिस्ट्रेशन से लेकर फायर...

हजारीबाग

कनहरी हिल में चोरी की स्कूटी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की मुस्तैदी से चोरों की कोशिश नाकाम

Khabar365newsकनहरी ओवरब्रिज के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी...

हजारीबाग

एचजेडबी आरोग्यम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ने मधुबन में लगाया मेगा मेडिकल कैंप

Khabar365newsविशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों, श्रद्धालुओं व तीर्थयात्रियों की जांच कर दिया निःशुल्क...

हजारीबाग

नई शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षण में बदलाव जरूरी : विंध्याचल पाण्डे

Khabar365newsडायट हजारीबाग में कक्षा 9-12 के शिक्षकों का तीन दिवसीय CPD आवासीय...