BreakingJharkhand

देवघर में भीषण सड़क हादसा, पांच कांवड़ियों की मौत

Share
Share
Khabar365news

देवघर : श्रावणी मेला में शामिल होने देवघर आ रहे कांवरियों की एक बस मंगलवार सुबह मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया जंगल के पास नावाकुरा गांव के समीप हादसे का शिकार हो गई। अनियंत्रित बस के पलटने से कई कांवरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक 5 कांवड़ियों की मौत हुई है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही मोहनपुर थाना की पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए मोहनपुर स्वास्थ्य केंद्र और देवघर सदर अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। घायलों में कुछ की स्थिति नाजुक बनी हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस में क्षमता से अधिक सवारी थी और ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे में बस चालक की भी मौत हुई है। उसकी पहचान मोहनपुर निवासी सुभाष तुरी के रूप में हुई है। दोनों गाड़ियों में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकालने में मदद की. हादसा इतना जबरदस्त था कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...