BreakingJharkhand

JPSC में सफल बहनों दिव्या और विद्या भगत से मिली मंत्री शिल्पी, कहा- अब कहलाएंगी अफसर बेटियां

Share
Share
Khabar365news

JPSC की परीक्षा में सफलता का परचम लहराने वाली दिव्या भगत और विद्या भगत को राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सम्मानित किया है। चान्हो प्रखंड के पतरातु पंचायत स्थित महुआ टोली गांव के घुमकुड़िया में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। JPSC की परीक्षा में विद्या भगत 309वां, जबकि दिव्या भगत ने 312वां स्थान हासिल किया है।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने इस मौके पर कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेटियां रोज नया इतिहास रच रहीं हैं। इसी कड़ी में कल तक गुमनामी में भविष्य को लेकर संघर्ष कर रहीं चान्हो की दो बेटियां, अब अफसर बेटियां कहलाएंगी। दोनों बेटियों पर आदिवासी समाज को नाज है। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि लगातार प्रेरणादायक सफलता की कहानियां सामने आ रही है। अभाव में भी अपने लक्ष्य को पाने का जज्बा भविष्य की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणाश्रोत है। कड़े परिश्रम, लगन, अनुशासन, त्याग और संघर्ष के बदौलत ये कामयाबी हासिल हुई है। उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आदिवासी परिवार की ये दोनों अफसर बेटियां अपने काम के दम पर अपना नाम रौशन करेंगी।

इस मौके पर दिव्या और विद्या भगत काफी खुश नजर आई। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को दोनों बहनों ने अपना प्रेरणाश्रोत बताया। साथ ही कहा कि उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने कहा कि BDO बनना सपना था और आज वो साकार हुआ है। गांव में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों से उम्मीद है कि वो भी एक दिन प्रशासनिक सेवा में आएं और बड़े पदों पर आसीन हो।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...