Uncategorized

*भदानी नगर ओपी क्षेत्र स्थित होली पर्व एवं शब ए बारात को लेकर पुलिस द्वारा किया गया फ़्लैग मार्च। हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर।*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो रामगढ़

रामगढ़ जिले के भदानी नगर ओपी क्षेत्र स्थित होली पर्व एवं शब ए बारात को लेकर आज पुलिस अधीक्षक पियुष पांडेय के निर्देशानुसार भदानीनगर पुलिस द्वारा भदानीनगर थाना क्षेत्र के सभी पंचायत में किया गया फ़्लैग मार्च आपको बताते चलें कि होली पर्व एवं शब ए बारात क्षेत्र में शांति पूर्वक प्रेम भाईचारे से समापन हो इसके लिए फ़्लैग मार्च किया गया ताकि हुड़दंगी और असमाजिक तत्व के अंदर पुलिस का भय बना रहे ।रामगढ़ पुलिस अधीक्षक पीयुष पांडेय के निर्देशानुसार आज सोमवार को फ्लैग मार्च किया गया। आगामी त्योहार होलिका दहन, होली व शब-ए-बारात को शान्तिपूर्वक सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाये जाने के दृष्टिगत भदानीनगर ओपी प्रभारी दुर्गा शंकर मंडल के नेतृत्व में समस्त पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। फ़्लैग मार्च के दौरान लोगों से अपील की गई कि लोग होली पर्व एवं शब ए बारात सौहार्द पूर्ण मनाएं। फ़्लैग मार्च के दौरान हुड़दंगियों को चेतावनी दी गई है कि पुलिस वैसे लोगों पर कड़ी नजर रख रही है। त्योहार के दौरान जो भी किसी प्रकार का बाधा उत्पन्न करने का कोशिश करते पकड़े गए उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।आज दिनांक 06.03.23 को भदानी नगर op क्षेत्र में एस आई विनय कुमार सिंह, एस आई संतोष सिंह, एस आई नूतन आशीष तिर्की,एस आई हेमंस के साथ पुलिस दल बल के जवान के साथ फ्लैग मार्च किया गया।जो ग्लास फैक्ट्री, महुआ टोला, बनगड्ढा, चैन गढ़ा, चोर धारा, कोल कंपनी, मकतामा चौक, लादी, चीकोर इत्यादि ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...