कटकमसांडी (हजारीबाग) कटकमसा़डी पश्चिमी क्षेत्र के पूर्व मंडल अध्यक्ष रितलाल यादव को जिला मंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओ व समर्थको मे हर्ष का माहौल है। प्रखंड के सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने बधाई देते हुए कहा कि रितलाल यादव भाजपा का एक कर्मठ, जुझारू व समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। रितलाल यादव कटकमसांडी पश्चिमी क्षेत्र से दो बार मंडल अध्यक्ष के पद पर रहकर संगठन को मजबूती प्रदान किया है। उनका पार्टी के प्रति अगाध समर्पण को देखते हुए प्रदेश आलाकमान के आदेश पर जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने जिला मंत्री का पद प्रदान किया है। बधाई देने वालों में पूर्व विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार बीरू, अशोक राणा, महामंत्री अरविंद कुमार यादव, विजय दांगी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मुनेश ठाकुर, मनीष ठाकुर, शहादत हुसैन, बदरुद्दीन खान, मुकेश कुमार सरैयार, सरयू सिंह, अनुराग मित्तल, लेखराज यादव, अशोक सिंह, विनोद कुमार अग्रवाल, अजय कुमार अग्रवाल, कैलाश यादव सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं का नाम शामिल है।
Leave a comment