BreakingChatraJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से चार बच्चों की मौत

Share
Share
Khabar365news

चतरा जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार किशोरों की मौत हो गई। घटना पिपरवार थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ इलाके की है, जहां एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, चारों किशोर एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर मैट्रिक परीक्षा देने के बाद घूमने निकले थे। इसी दौरान चिरैयाटांड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीन किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे किशोर ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान बाराडीह गांव के मंजीत कुमार (14), विकास कुमार (15), प्रताप कुमार (15) और हफुआ गांव के सोनू कुमार (14) के रूप में हुई है। सभी छात्र ज्ञानदीप विद्या निकेतन स्कूल में पढ़ते थे। परिजनों के अनुसार, चारों दोस्त गुरुवार शाम करीब तीन बजे घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उनके हादसे में मौत की खबर घर पहुंच गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने चिरैयाटांड़ कल्याणपुर चतरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingGODDAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गोड्डा में फुटबॉल फाइनल के दौरान बड़ा ऐलान,

Khabar365newsगोड्डा। जिले के ठाकुरगंगटी में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

पलामू में CSP लूट की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को दबोचा

Khabar365newsपलामू। जिले में CSP लूट की कोशिश को ग्रामीणों की तत्परता से...