झारखंडब्रेकिंग

कैनाल में नहाने गये थे चार युवक, दो की डूबने से मौत

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : एमजीएम थाना अंतर्गत माचाडीह गांव में कैनाल में नहाने गये चार युवकों में से दो की डूबने से मौत हो गयी है। मृतक की पहचान गौरव कुमार और अभिषेक सिंह के रूप में हुई है। घटना रविवार शाम की है।  मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले थे और जमशेदपुर के सोनारी में किराये के एक मकान में रहकर बांस की टोकरी आदि बनाने का काम करते थे। रविवार दोपहर चार युवक नहाने के लिए कैनाल गये थे। दो युवक कैनाल के किनारे नहा रहे थे। जबकि, इसी दौरान अभिषेक सिंह और गौरव कुमार ने गहरे पानी में छलांग लगा दिया और दोनों डूबने लगे। जिसके बाद दोनों का कुछ पता नहीं चला, जब एमजीएम थाना को घटना के बारे में जानकारी मिली तो स्थानीय गोताखोरों की मदद से दूसरे दिन यानी सोमवार को सुबह शव बरामद किया गया, जिसके बाद दोनों शवों को एमजीएम अस्पताल पोस्टमोरटर्म के लिए लाया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

Recent Posts








Related Articles
Jharkhandझारखंड

वरिष्ठ मंत्रियों की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता : प्रदीप सिन्हा 

Khabar365newsभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने प्रदेश कार्यालय में...