हजारीबाग

आरोग्यम अस्पताल में एक अगस्त को लगेगा निःशुल्क नेत्र जाँच एवं ओपीडी शिविर

Share
Share
Khabar365news

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक कुमार करेंगे आँखों की विस्तृत जाँच, लोगों से समय पर नेत्र परीक्षण कराने की अपील

समय पर नेत्र जाँच से गंभीर समस्याओं की पहचान संभव है, हमारा प्रयास है कि हर जरूरतमंद को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो : हर्ष अजमेरा

आँखों की नियमित जाँच बेहद जरूरी है, लोगों को जागरूक करने और विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया है : जया सिंह

हजारीबाग

आँखों से जुड़ी बीमारियों की समय पर पहचान और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आरोग्यम अस्पताल, हजारीबाग की ओर से एक अगस्त दिन शनिवार को निःशुल्क नेत्र ओपीडी एवं जाँच शिविर का आयोजन किया जाएगा। अस्पताल परिसर में आयोजित यह विशेष स्वास्थ्य शिविर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा। शिविर में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से आने वाले सभी मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं आवश्यक नेत्र जाँच की सुविधा प्रदान की जाएगी। शिविर में प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ (आई केयर स्पेशलिस्ट) डॉ. विवेक कुमार मरीजों की आँखों की गहन जाँच करेंगे। इस दौरान मोतियाबिंद, कमजोर दृष्टि, धुंधला दिखाई देना, आँखों में जलन, दर्द, खुजली, लालपन, अत्यधिक पानी आना, चश्मे के नंबर में बदलाव, उम्र के साथ होने वाली दृष्टि संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न नेत्र रोगों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को आगे की जाँच, दवा एवं उपचार की भी उचित सलाह दी जाएगी। आज के समय में मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर एवं अन्य डिजिटल उपकरणों का लंबे समय तक उपयोग, अनियमित दिनचर्या और बढ़ती उम्र के कारण आँखों से जुड़ी समस्याएँ तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में नियमित नेत्र परीक्षण कराना अत्यंत आवश्यक हो गया है। समय रहते बीमारी की पहचान होने पर गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है तथा उपचार भी अधिक प्रभावी साबित होता है। अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य केवल उपचार उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। उन्होंने कहा कि आँखें हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं और उनकी नियमित जाँच प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। इस शिविर के माध्यम से लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह एवं प्रारंभिक जाँच निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि नेत्र रोगों की समय पर पहचान कर उचित उपचार शुरू किया जा सके। अस्पताल की प्रशासक जया सिंह ने जिले एवं आसपास के लोगों से इस निःशुल्क शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों को आँखों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है अथवा जो नियमित नेत्र परीक्षण कराना चाहते हैं, वे निर्धारित समय पर अस्पताल पहुँचकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि समय पर की गई जाँच कई गंभीर नेत्र रोगों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है और स्वस्थ समाज के निर्माण में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गृहभेदन कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

Khabar365newsथाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह की सक्रियता से पुलिस को मिली बड़ी...

हजारीबाग

ईवी चार्जिंग स्टेशन के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsबड़ा बाजार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी के नेटवर्क पर शिकंजा,...

हजारीबाग

कोढ़ा गैंग पर शिकंजा, 65 कांडों का उद्भेदन—कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक को प्रशस्ति पत्र

Khabar365newsसंगठित अपराध के खिलाफ हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, 58 गुम मोबाइल...