झारखंडब्रेकिंग

पुरुलिया रोड पर गिरा विशालकाय पेड़, आवागमन बाधित, जाम लगने की संभावना

Share
Share
Khabar365news

पुरुलिया रोड पर सोमवार (9 जून) को सड़क पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया. इस वजह से वाहनों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. पेड़ गिरने की वजह से सर्जना चौक से डंगरा टोली चौक जाने वाला लेन पूरी तरह बंद हो गया है, जबकि डंगरा टोली से सर्जना चौक की तरफ आने वाला लेन आधा खुला है. इसी आधी सड़क से दोनों तरफ के वाहन किसी तरह गुजर रहे हैं.

पेड़ गिरने की घटना सुबह के करीब आठ बजे की बतायी जा रही है. खबर लिखे जाने तक पेड़ को हटाने का काम शुरू नहीं हुआ है. पेड़ नहीं हटाये जाने से दिन के 10 बजे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गई है. अगर पेड़ को जल्द नहीं हटाया गया तो आज दिन भर इस सड़क पर जाम लगी रह सकती है. 

पेड़ को नहीं हटाये जाने की वजह से सड़क बंद है. लेकिन सर्जना चौक और मिशन चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवान वाहनों के मार्ग को डायवर्ट नहीं कर रहे हैं. वाहन चालकों को यह पता नहीं चल पा रहा है कि आगे रास्ता ब्लॉक है. इस कारण इस सड़क पर जाम लगना शुरू हो गया है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandPatnaझारखंडब्रेकिंग

पटना में बेखौफ अपराधी: अपार्टमेंट में घुसकर व्यवसायी को मारी गोली,

Khabar365newsपटना स्थित शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी नाला कार्बन फैक्ट्री के पास...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में गर्मी का असर तेज, अगले 4 दिनों में तापमान 3°C बढ़ने की संभावना

Khabar365newsअप्रैल महीने की शुरुआत होते ही गर्मी का एहसास तेजी से होने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पंचायतों को पहली बार छप्पर फाड़ पैसा, 15वें वित्त आयोग के तहत मिले 2254 करोड़

Khabar365newsझारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए वित्तीय...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में दो युवकों पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर मारी गोली

Khabar365newsजमशेदपुर के छायानगर में मंगलवार रात 9.30 बजे हुई खूनी रंजिश ने...