झारखंडब्रेकिंग

श्री सर्वेश्वरी समूह ने जरूरतमंदों के बीच बांटे ताड़ पत्ते से निर्मित 100 हाथ पंखे

Share
Share
Khabar365news

श्री सर्वेश्वरी समूह ने jरविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ताड़ पत्ते से निर्मित 100 हाथ पंखों का वितरण किया. यह सेवा कार्य संस्था के उन्नीस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों को गर्मी से राहत पहुंचाना था. 

स्वास्थ्य केंद्र से शुरुआत, मंदिर परिसर में समापन

कार्यक्रम की शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रातू से की गयी, जहां उपचाराधीन मरीजों और उनके परिजनों को हाथ से बने पंखे वितरित किए गए. इसके पश्चात ठाकुर गांव रोड स्थित काली मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों में सब्जी और फल विक्रेताओं को भी ये पंखे प्रदान किए गए. अंत में, रातू रोड स्थित दुर्गा मंदिर परिसर और साईं मंदिर परिसर में बैठे असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को हाथ पंखे प्रदान कर कार्यक्रम का समापन किया गया. 

Uploaded Image

इन लोगों की कार्यक्रम में रही सहभागिता 

इस सेवा कार्य में श्री सर्वेश्वरी समूह की ओर से रंजीत सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, कीर्तिमान नाथ शाहदेव, सौरभ राज, ऋषभ सिंह, यदुनाथ शाहदेव सहित कई लोग शामिल हुए.

वर्ष का दूसरा चरण

उल्लेखनीय है कि वितरण कार्यक्रम इस वर्ष का दूसरा चरण था. पहले चरण में, 1 जून को किशोरगंज चौक, पहाड़ी मंदिर परिसर और जगन्नाथ मंदिर परिसर, धुर्वा सहित अन्य क्षेत्रों में हाथ पंखों का वितरण किया गया था. ताड़ पत्तों से बने ये पंखे न केवल गर्मी से राहत प्रदान करेंगे, बल्कि गैर-जैविक सामग्रियों के उपयोग को कम कर पर्यावरण संरक्षण में भी मदद करेंगे. समूह के इस पहल से स्थानीय कारीगर प्रोत्साहित होंगे. साथ ही साथ पारंपरिक हस्तशिल्प कला को बढ़ावा मिलेगा. 

निःस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा संस्था का उद्देश्य 

श्री सर्वेश्वरी समूह एक अंतरराष्ट्रीय सामाजिक और धार्मिक संस्था है, जो जनकल्याण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, सेवा, एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विविध क्षेत्रों में निरंतर कार्यरत रहती है. संस्था का उद्देश्य निःस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करना है. 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एकल अभियान राँची चैप्टर अध्यक्ष ने पतरातू संच के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान, राँची चैप्टर समिति अध्यक्ष...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने परमात्मा शिव की रक्षासूत्र बांधी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04,रोड नंबर 8 ,...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीजल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,

Khabar365newsपतरातू थाना अन्तर्गत ग्राम हेसला से अज्ञात चोरो के द्वारा सडक के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में आंगन में दफन मिला शिशु का शव,

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक...