Home झारखंड शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने प्रेमी को चाकू घोंपा, यहां का है मामला
झारखंडब्रेकिंग

शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने प्रेमी को चाकू घोंपा, यहां का है मामला

Share
Share

चतरा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। प्रेम-प्रसंग के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां एक युवती ने अपने प्रेमी को चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसके बाद उसे हजारीबाग रेफर किया गया है।

घटना लावालौंग थाना क्षेत्र के बक्शी रोड स्थित लामटा जंगल की है। घायल युवक की पहचान लातेहार जिले के सासंग कुडांस गांव निवासी मंतशीर अंसारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंतशीर शादीशुदा है और चार बच्चों का पिता भी है।

पुलिस को दिए बयान में मंतशीर ने कहा कि उसकी प्रेमिका सब्बू खातून, जो चतरा के नगमा मोहल्ला की रहने वाली है, उससे शादी की जिद कर रही थी। लेकिन जब सब्बू की शादी कहीं और तय हो गई, तो वह नाराज हो गई। इसी बीच सब्बू ने मंतशीर को मिलने के बहाने बुलाया। पहले सिमरिया में उसके कान का इलाज कराया और लौटते वक्त सुनसान जंगल में उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक के पेट और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं।

लावालौंग थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहां से उसे गंभीर स्थिति को देखते हुए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...