झारखंडब्रेकिंग

गोड्डा : परितोष कुमार बने जिला टॉपर, 10वीं JAC बोर्ड में 483 अंक लाकर लहराया परचम 

Share
Share
Khabar365news

गोड्डा :  जैक ने 10 वीं बोर्ड का परिणाम आज जारी कर दिया है। पूरे झारखंड के सभी मैट्रिक के विद्यार्थियों में खुशी का लहर है क्योंकि विद्यार्थी को सबसे ज्यादा इंतेज़ार एग्जाम के परिणाम का ही रहता है और आज वही परिणाम जारी कर दिया गया है। जैक मैट्रिक बोर्ड में जिले के कई छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया और टॉप कर जिले का मान बढ़ाया। वहीं झारखंड के गोड्डा जिले बसंतराय प्रखंड के रहने वाले प्रमोद साह के पुत्र परितोष कुमार ने जैक मैट्रिक बोर्ड में 483 अंक प्राप्त कर पूरे जिलाभर में टॉप किया है, और जिले का नाम रोशन किया है। परितोष के टॉपर बनने के बाद पूरे जिले भर में खुशी का माहौल है।

उनका परिवार भी काफी खुश है। परितोष 2 भाई और एक बहन है, जिसमें परितोष सबसे छोटा भाई है। परितोष की बड़ी बहन भी कई बार जिलाटॉपर रह चुकी है, फिलहाल परितोष की बड़ी बहन राधा कुमारी अभी नीट का एग्जाम क्रैक कर कॉलेज में पढ़ रही है। वहीं परितोष के पिता प्रमोद साह जो कि मिठाई का दुकान चलाते है उन्होंने बताया कि परितोष बचपन से पढ़ने में काफी तेज तर्रार था। शुरू से ही काफी मेहनती था,पढ़ाई के प्रति काफी जुनून था और आज उसकी मेहनत रंग लायी। हम सभी  खुश है। परितोष की माता ने बताया कि सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है कोई फोन के माध्यम से तो कोई घर पर आकर, परितोष हाई स्कूल बसंतराय में नाम लिखा कर घर से ही पढ़ाई करता था। परितोष कुमार ने बताया कि अगर किसी कार्य के प्रति जुनून हो और उनके पीछे संघर्ष किया जाय तो कोई भी लक्ष्य छोटा नहीं होता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड T-20 प्रीमियर लीग: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली

Khabar365newsझारखंड क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल टी-20 प्रीमियर लीग का...