JharkhandRanchi

Gold Rate Today in Ranchi: सोने के भाव में लगातार चौथे दिन गिरावट, इतनी हुई कीमत

Share
Share
Khabar365news

रांची. अगर आप सोने व चांदी के गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार यहां रेट जरूर चेक कर लें. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 71,050 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 74,600 रुपए दर्ज किया गया है. वहीं, चांदी प्रति किलो 99,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी.

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने Local 18 को बताया कि सोने व चांदी के भाव में गिरावट देखी गई. प्रति किलो चांदी के भाव में 2000 रुपए की गिरावट देखी गई है. आज चांदी प्रति किलो 99,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल (गुरुवार) शाम तक चांदी 1,01,000 रुपए की दर से बेची गई थी.

सोने के भाव में लगातार चौथे दिन गिरावट
मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में गिरावट देखी गई है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 72,150 रुपए बिका. आज इसकी कीमत 71,050 रुपए तय की गई है. यानी दाम में 1,100 रुपए की गिरावट आई. वहीं, गुरुवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 75,760 रुपए के भाव से खरीदा. आज भी इसकी कीमत 74,600 रुपए तय की गई है. यानी भाव में 1,160 रुपए की गिरावट आई.

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल
सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें. हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है. आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोना खरीदें.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवाकेंद्र द्वारा दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन शुरु

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र,बी04, रोड़ नंबर-08 पतरातू द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अभय तिवारी मामले में जांच तेज,

Khabar365newsरांची। अभय तिवारी से जुड़े मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज...