Jharkhand

फहीमा अकादमी में मदर्स डे का भव्य आयोजन

Share
Share
Khabar365news

फहीमा एकेडमी के प्रागंण में दिनांक 8 मई को मदर्स डे का भव्य आयोजन किया गया। प्राचार्य फरहा फातमी एवं सेक्रेटरी अहमद अली ने कार्यक्रम का शुभांभारभ “माँ मुझको अपने आचल में छुपा लें मधुर गान के साथ किया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वृक्ष आश्रम की माताएँ थी। प्राचीय, शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र छात्राओं ने तालियों की गडगडाहट के साथ वृद्ध माताओं का स्वागत किया तथा बुके देकर उन्हें सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य फरहा फातमी नें छात्रों के माँ को आमंत्रित किया तथा बच्चों ने आओ के सम्मान एवं आदर में अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम से पूरे स्कूल परिसर का माहौल भावपूर्ण हो गया बच्चों की अद्‌भुत कार्यक्रम एवं नृत्य से सम्मान के अभिभूत महिलाएं हर क्षण अपने आसू पोछते दिखी। प्राचार्य फरहा फातमी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य दुनिया की हर माँ की कुर्बानियो उनकी ममता को नमन करना है माँ शब्द अपने आप में दुनिया है। प्राचार्य ने माओं को उनके जज्बे के लिए सलाम कहा और साथ ही कहा कि मै स्वयं भी माँ हूँ और हम ही है जगत जननी प्राचार्य ने कहा कि माँ वो है जिसके पैर तले स्वर्ग है हमे जन्नत देखने के लिए कही जाने की जरूरत नही बच्चों की प्यार भरी एक नजर ही माँ की जिन्दगी है। बच्चों ने ‘तेरी उगंली पकड़ के चला , मेरी माँ के बराबर कोई नहीं ‘ माई, तेरी चुनरिया लहराई’ ‘तू कितनी अच्छी है। आदि गानों पर नृत्य कर माहौल को गमगीन एवं माताओं को भावुक कर दिया।

मंच संचालन में कक्षा 8वीं की सोनी प्रवीन एवं कक्षा दशम के खुशबास की महम भूमिका रही। स्कूल प्रबंधक ब अहमद अली तथा प्राचार्य फरहा फातमी ने अपने संबोधन में बच्चों को अपने मात पिता का आदर करने से तथा उनकी भावनाओं की कदर करने की सीख दी तथा प्राचार्य फरहा फातमी ने सभी माँ से भी आग्रह किया बच्चों से दूरी ना रखे उनकी भावनाओं को समझे और उनसे दोस्ती करें। ताकि वो कभी राह न भटके। कार्यक्रम को सफल बनाने में
विकास पाठक, हसरत अली, बेलाल अहमद, अनूप मिश्रा,गौतम कुमार, अब्दाल खान ,सालेच परवीन, सोमनाथ कुमार,राखी मिश्रा व मोसफीन मनोज मेहता,के. के चोपड़ा, रिचा सिंह, मेहताब आलम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...