Jharkhand

पतरातु डैम लेक रिजॉर्ट में जी 20 डेलिगेट्स का भव्य स्वागत, झारखंडी संस्कृति परंपरा से स्वागत कायल हुए सभी लोग**जेएसएलपीएस के उत्पादों के स्टॉल पर डेलिगेट्स ने की खरीदारी बोटिंग का लिया आनंद, झारखंडी व्यंजन के हुए मुरीद

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ तन्नू कुमार उपाध्याय

रामगढ़ जिले के पतरातु डैम लेक रिजॉर्ट स्थित आज जी-20 शिखर सम्मेलन में झारखंडी सांस्कृतिक परंपरा के तहत स्वागत मद्धिम संगीत, पक्षियों की चहचहाहट, पतरातु डैम के किनारे बना रिजॉर्ट आज शुक्रवार को विदेशी मेहमानों की मेहमाननवाजी में व्यस्त था। जी 20 सम्मेलन में शिरकत करने आए मेहमान भी झारखंड के रमणीय वातावरण के कायल हो गए। कुछ मेहमान पलाश के वृक्षों को निहार रहे थे, तो कुछ डैम में बोटिंग का आनंद लेते दिखाई दिए। रिजॉर्ट में मेहमानों का स्वागत झारखंड की संस्कृति और परम्परा के अनुरूप किया गया। ढोल, नगाड़े की थाप पर नृत्य करते झारखंड के कलाकारों ने प्रतिनिधियों का मन मोह लिया।

*जेएसएलपीएस के उत्पादों के स्टॉल पर मेहमानों ने की खरीदारी*जी 20 की बैठक में शामिल होने वाले विदेशी मेहमानों के स्वागत का तरीका एकदम अनूठा और आकर्षक था। रिसोर्ट के किनारे जेएसएलपीएस प्रोडक्ट्स के स्टाल लगाए गए थे। साथ ही खादी ग्राम उद्योग की भी प्रदर्शनी लगाई गई थी। विदेशी मेहमानों में झारखंड के प्रोडक्ट को लेकर काफी उत्सुकता दिखाई दी। उन्होंने जेएसएलपीएस के इनस्टॉल से कई खाद्य प्रोडक्ट की खरीदारी की। वही खादी ग्राम उद्योग के स्टॉल पर भी मेहमानों ने जाकर उनके प्रोडक्ट के बारे में जानकारी ली।

सभी अतिथियों का लंच और आराम करने की व्यवस्था 3जी प्लस गेस्ट हाउस में की गई।*झारखंडी वाद्ययंत्रों की प्रदर्शनी*विदेशी मेहमानों के लिए सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहे झारखंड की संस्कृति और संगीत से जुड़े वाद्य यंत्र। झारखंड की संस्कृति और संगीत से जुड़े वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। विदेशी डेलिगेट्स ने वाद्ययंत्रों के प्रति गहरी रुचि दिखाई और उनके विषय में जानकारी प्राप्त की।*हॉस्पिटिलिटी के विदेशी हुए मुरीद*G20 की बैठक में भाग लेने आए विदेशी मेहमानों ने झारखंड में हॉस्पिटिलिटी को लेकर काफी तारीफ की।

उन्होंने बताया कि झारखंड का नेचर आकर्षित करने वाला है और खासकर यहां की मेहमाननवाजी बेहतरीन रही।उन्हें जी-20 की बैठक के साथ-साथ यहां की प्रकृति और यहां के लोगों के बारे में काफी जानकारी मिली। झारखंड के लोक नृत्य को भी उन्होंने काफी सराहा।वहीं जी20 को लेकर राज्य पुलिस एवं केंद्र सरकार के एजेंसियों द्वारा 500 मीटर क्षेत्र की परिधि में निषेधाज्ञा जारी पूरे क्षेत्र पुलिस प्रशासन से हुआ तब्दील।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarhRanchi

अंबा प्रसाद ने विष्णुगढ़ घटना को लेकर महामहिम राज्यपाल से की मुलाकात

Khabar365newsमहामहिम राज्यपाल से अंबा प्रसाद ने की महिला आयोग को क्रियाशील बनाने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल पतरातू के मजदूरों ने ब्लैक डे काला दिवस मनाया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहस्पतिवार को पीबीयूएन एल पतरातू के...

BreakingJharkhandPatnaझारखंडब्रेकिंग

पटना में बेखौफ अपराधी: अपार्टमेंट में घुसकर व्यवसायी को मारी गोली,

Khabar365newsपटना स्थित शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी नाला कार्बन फैक्ट्री के पास...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में गर्मी का असर तेज, अगले 4 दिनों में तापमान 3°C बढ़ने की संभावना

Khabar365newsअप्रैल महीने की शुरुआत होते ही गर्मी का एहसास तेजी से होने...