Jharkhand

धनबाद महिला राजद के होली मिलन में उड़े गुलाल

Share
Share
Khabar365news

धनबाद महिला राजद के होली मिलन में उड़े गुलाल केंदुआ धनबाद जिला राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में केन्दुआ हटिया के निकट होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । अध्यक्षता महिला राजद के जिलाध्यक्ष अनवरी खातून एवं मंच संचालन प्रदेश महासचिव गुलशन खातुन ने की समारोह में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी । गीत और नृत्य प्रस्तुत किए । विभिन्न प्रकार के पकवान का लुफ्त उठाया । कलाकारों ने फगुआ गीत गाकर मनोरंजन किया । मौके पर राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अनवरी खातून ने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय तथा आपसी सौहार्द्र का प्रतीक है होली ,उन्होंने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी ।इस अवसर पर राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मो0 गुलाम समदानी प्रदेश महासचिव गुलशन खातून गरीब उत्थान केंद्रीय सचिव प्रवीण कुमार युवा राजद जिला अध्यक्ष बिट्टू यादव कोलियरी श्रमिक संघ संयुक्त महामंत्री चंद्रशेखर पाठक श्रमिक नेता गणेश दास चानू कुमारी सुशीला देवी मुमताज अंसारी शीला देवी महेश पाण्डेय शंकर चौहान कुणाल इजराइल अंसारी बबलू किरण चौरसिया सूरज यादव अनिता देवी माला देवी मुन्नी देवी के अलावे दर्जनों लोग शामिल थे ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

बालू संकट से पतरातु में विकास ठप कोतो मुखिया निधि सिंह ने जिला प्रशासन से लगाई गुहार

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु कोतो पंचायत सहित पतरातु प्रखंड के सभी...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो आंगनबाड़ी केंद्रों का विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया शिलान्यास

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पतरातू प्रखंड...