Uncategorized

*उरीमारी विदेशी शराब दुकान स्थित प्रिंट रेट से ज्यादा पैसा लेने पर थाना प्रभारी ने की करवाई*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो रामगढ़ के साथ तन्नू कुमार उपाध्याय

रामगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र उरीमारी थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट स्थित सरकारी शराब दुकान से प्रिंट रेट से ज्यादा पैसा ग्राहकों से लिया जा रहा है. ग्राहकों द्वारा पैसा नही देने पर शराब दुकान व ग्राहकों के बीच नोकझोंक हुई. ग्रामीणों ने मामले पर उरीमारी ओपी में लिखित आवेदन दिया. मामले पर थाना प्रभारी शशि भूषण कुमार ने सरकारी दुकान में काम कर रहे दो लोगो को पूछताछ करने लिए थाना में बुलवाया. थाना प्रभारी ने कहा कि मामले पर जांच करते हुये करवाई की जायेगी.बताते चलें कि होली पर्व को लेकर शराब की दुकानों में भी भीड़ बढ़ी हुई है। इसी कारण भीड़ का फायदा उठाकर मनमानी दाम लिए जा रहे थे जिसे लेकर शराब दुकानदारों पर मनमानी का भी आरोप लग रहा है। कई जगहों पर प्रिंट रेट से ज्यादा पैसा शराब दुकानों में लिया जा रहा है। कुछ दुकानों में तो रेट चार्ट बाहर टंगा हुआ है, उसके बावजूद उरीमारी अंग्रेजी वाइन शॉप में अधिक पैसे लिए जा रहे हैं जिसे लेकर थाना प्रभारी शशि भूषण कुमार द्वारा छापेमारी की गई और दो व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...