Crime

*गुड़गांव स्थित पतरातु ताला तांड की बेटी चांदनी गुलबसा दहेज़ उत्पीड़न की हत्थे चढ़ी, फांसी लगने से हुई मौत*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातु ताला तांड की बेटी आज दहेज उत्पीड़न कि हत्थे चढ़ी इस बीच फांसी लगने से लड़की की हुई मौत। जानकारी अनुसार पतरातु ताला तांड की चांदनी गुलबसा की शादी फरवरी माह 2023 में मेराज के साथ हरियाणा गुड़गांव में हुई थी लेकिन शादी होने के बाद मेराज का अपने पत्नी गुलबसा के प्रति हमेशा कड़वा व्यवहार और दहेज का लोभ रहता था जिस बीच मेराज अपने पत्नी को हमेशा मारपीट दबाव देकर लड़की के घर वालों से दहेज मांगने का कार्य किया करता था इस बीच लड़की के घर वालों द्वारा कभी समय पर दहेज नहीं मिलने पर लड़की के साथ दुर्व्यवहार किया जाता था। लड़की के मायके वालों के बयान अनुसार इस बीच लड़की चांदनी गुलबसा एक दिन भी विवाहिक जीवन कुशलता पूर्वक नहीं बिता पाई थी जिसे लेकर लड़की के परिवार वालों द्वारा लड़के को समझाया गया लेकिन इसका कोई असर फायदा नहीं हुआ। परिवार वालों को आज अचानक सूचना मिली कि आपकी लड़की की फांसी लगने के कारण मौत हो गई है।जिसके बाद लड़की के घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है और आनन फानन में लड़की के घर वाले गुड़गांव पहुंच लड़की के परिवार वालों द्वारा गुड़गांव पुलिस को दहेज उत्पीड़न हत्या का मामला दर्ज कराई गई। जानकारी अनुसार कल सुबह हरियाणा गुड़गांव से लड़की का शव पतरातु ताला तांड लाई जाएगी।लड़की का मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन लड़की के घर वालों द्वारा क्याश और हत्या का आरोप लगाई जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य दीपक करमाली उर्फ नेपाली को गिरफ्तार किया।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस वार्ता करते...

ChatraCrime

भाभी ही निकली देवर की कातिल: अवैध संबंधों और शक के खूनी खेल का चतरा पुलिस ने महज 24 घंटे में किया सनसनीखेज खुलासा

Khabar365news​चतरा जिले के ईटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरिया गांव में हुई संतोष...