Uncategorized

*हरिहरपुर पंचायत स्थित डीएमटी फंड से बना कई जल मीनार वर्षों से ख़राब।पीएचडी विभाग में कंप्लेन के बाद भी अबतक कोई संज्ञान नहीं*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ तन्नू कुमार उपाध्याय

रामगढ़ जिले के पतरातु हरिहरपुर पंचायत स्थित पेयजल संबंधित डीएमटी फंड माध्यम से पीएचडी विभाग द्वारा सोलर सिस्टम जल मीनार का निर्माण कराया गया था। निर्माण के मात्र एक माह बाद ही सोलर सिस्टम जलमीनार खराब हो गया। यहां लंबे समय से खराब पड़ा हुआ कई जल मीनार । जल मीनार की ओर नातो जनप्रतिनिधि और नाही संबंधित पीएचडी विभाग का ध्यान है। जिस कारण हरिहरपुर ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

ज्ञात हो कि पतरातु प्रखंड क्षेत्र में जितने भी जल मीनार लगाए गए हैं उनमें से कई जल मीनार खराब पड़ा हुआ है जिसमें से एक प्रमुख स्थान हरिहरपुर पंचायत भी है जहां आप साफ साफ देख सकते हैं पतरातु डेम के किनारे प्राकृतिक के बीच बसा छोटे से पंचायत वासियों को किस तरह पानी के किल्लत से जूझना पड़ता है। ऐसे में यहां के ग्रामीणों का समस्या का समाधान कौन करेगा महिलाएं और बच्चे डेकची डब्बे लेकर बहुत ही दूर से पानी भरने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना समस्या संबंधित कई बार अंचल कार्यालय और पीएचडी विभाग के इंजीनियर से बात हुई है लेकिन समस्या का समाधान के लिए कोई रास्ता नहीं निकाला गया।पूरे मामले पर हरिहर पूर मुखिया प्रतिनिधि राम नरेश महतो ने कहा कि चार वर्ष पूर्व डीएमटी फंड के माध्यम से जिला प्रशासन पीएचडी विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया कराते हुए हरिहर पूर पंचायत में 12 जल मीनार बनाई गई जो मात्र एक दो माह के बाद ही उनमें से लगभग दस जल मीनार पूरी तरह ख़राब हो गया था जिसे लेकर पंचायत वासियों द्वारा स्थानीय प्रशासन पीएचडी विभाग को कई बार कंप्लेन की गई जिसपर अबतक विभाग द्वारा कोई भी विचार विमर्श संज्ञान नही लिया गया।वहीं जलमीनार बनाएं गए कंपनी के ठेकेदार का कहना है कि जितने भी डीएमटी फंड से जल मीनार बनाई गई है चार वर्ष से ज्यादा हो गया है और हमारा कंपनी का एग्रीमेंट प्रावधान दो वर्ष तक सीमित है इसलिए हमारी जिम्मेवारी अब नहीं। अब ऐसे में वर्षों से ख़राब जल मीनार का रखरखाव किसके हाथों में होगी हरिहरपुर पंचायत वासियों के बीच चर्चा का विषय और जिला प्रशासन पीएचडी विभाग से प्रश्न बना हुआ है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...

Uncategorized

*रजरप्पा बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में दो लोग की दर्दनाक मौत,पतरातू के दो रेलवेकर्मी लोकॉपायलट घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में...

Uncategorized

*भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस होमगार्ड के जवान सहित एक अन्य घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस...

Uncategorized

पीटीपीएस स्थित पूर्व विधायक अंबा प्रसाद द्वारा लगाए जनता दरबार में कही समस्याओं का समाधान करना मुख्य लक्ष्य

Khabar365newsबड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपने पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय...