Jharkhand

हजारीबाग विधायक ने किया द ग्रेट जेमिनी सर्कस का उद्घाटन

Share
Share
Khabar365news

कलाकारों के हैरतअंगेज करतब का उठाया लुत्फ

देश-विदेश के कलाकारों ने कला से दर्शकों का किया भरपूर मनोरंजन

हजारीबाग केसदर विधायक मनीष जायसवाल ने मटवारी गांधी मैदान में शुक्रवार की शाम द ग्रेट जेमिनी सर्कस का उद्घाटन फीता काटकर किया। उन्होंने इस दौरान कलाकारों के हैरतअंगेज करतबों का लुत्फ उठाया। एक लंबे अरसे के बाद सर्कस आने से शहरवासी काफी खुश थे। करीब 40 दिनों तक तीन शो अपराह्न 1.00 बजे, शाम 4.00 बजे और रात 7.00 बजे से चलने वाले सर्कस में देश-विदेश के कलाकार अपनी कला से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। यह जानकारी देते हुए सर्कस के संचालक कम मैनेजर केरल के वेणुनायर ने बताया कि स्कूली बच्चों के लिए खास शो जल्द लेकर आएंगे। उन्होंने बताया कि सर्कस का कॉन्सेप्ट महाराष्ट्र के सांगली से सदियों पहले शुरू हुआ था और फिर देश-विदेश में एक वक्त यह छा गया। अब प्रतिबंधित जानवरों और बच्चों के शो में नहीं रहने से सर्कस काफी प्रभावित हुआ और यह विलुप्ति के कगार पर पहुंच गया। हालांकि जोकर सर्कस को आज भी दर्शकों को संजीवनी प्रदान करता है। द ग्रेट शोमैन राजकपूर ने इस पर काफी प्रसिद्ध फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ बनाया था, जिसे विश्वभर के दर्शकों ने खूब पसंद किया था। आज भी जोकर प्रासंगिक है। उनके सर्कस में वह जोकर भी है। इसके अलावा 80 कलाकारों से लैस टीम में करीब 22 महिला कलाकार हैं। दक्षिण अफ्रीका, मंगोलिया, नेपाल, भारत के पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र समेत विभिन्न राज्यों के कलाकार इसमें शामिल हैं। इसमें भाग शो यानी कुत्तों का करतब, जिम्नास्टिक, एरोबिक्स, रिंग डांस, ऊपर झूला के अलावा दो बाइक सवारों का हैरतअंगेज मौत का कुआं आदि के खेल ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने गीत-संगीत का भी जलवा दिखाया। तीन घंटे के लाइव शो दर्शकों को खूब पसंद आया। इस शो में पूरे परिवार के साथ लोग आ सकते हैं। टिकट के मूल्य 100 रुपए, 200 रुपए और 300 रुपए रखे गए हैं। मौके पर विशेषरूप से रिंकू वर्मा, दिलीप पासवान, शिव प्रजापति, सोनू कुमार, भाजयुमो नेता राजकरण पांडेय, सदर विधायक के मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी, प्रख्यात रंगकर्मी संजय तिवारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingchaibasaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हेलमेट जांच में युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल

Khabar365newsचाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में हेलमेट जांच अभियान के दौरान उस...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात में...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

ओरमांझी में सड़क हादसे के बाद बवाल,

Khabar365newsरांची। रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में...

BreakingchaibasaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DMFT फंड पर बाबूलाल के सवाल

Khabar365newsचाईबासा। झारखंड भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पश्चिमी सिंहभूम...