हजारीबाग

अवैध शराब कारोबार पर हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share
Share
Khabar365news

60,000 किलो जावा महुआ और 5,000 लीटर महुआ शराब नष्ट, कई उपकरण जब्त

हजारीबाग:
07 सितम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय हजारीबाग के निर्देश पर अवैध शराब निर्माण के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली। ग्राम-भगहर भंडार एवं आसपास के जंगली क्षेत्रों में पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध महुआ व शराब को नष्ट किया।

इस अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय के निर्देशन में किया गया, जिसमें बरही अंचल, चौपारण थाना और वन विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। छापेमारी में 02 JCB मशीनों का उपयोग कर अवैध शराब के गढ़ों को ध्वस्त किया गया।

👉 छापेमारी में बरामद/नष्ट सामान:

60,000 किलो जावा महुआ

5,000 लीटर महुआ शराब

500 ड्रम

50 एल्यूमिनियम के डेगचा

शराब बनाने का उपकरण

इस अभियान के दौरान करीब 12 शराब भट्ठियां ध्वस्त की गईं, जिससे क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने साफ किया है कि समाज को नशे की बुराई से बचाने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

👉 छापेमारी दल में शामिल अधिकारी:
बरही अंचल के पुलिस निरीक्षक चन्द्रशेखर कुमार, चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, सब इंस्पेक्टर दिव्य प्रकाश, सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह, सब-इंस्पेक्टर बालदेव कुमार महतो, सब-इंस्पेक्टर कैलाश चन्द्र महतो सहित पुलिस बल व वन विभाग के कर्मी शामिल रहे।

🔹 थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी की तत्परता और नेतृत्व क्षमता इस पूरे अभियान में विशेष रूप से सराहनीय रही। उनकी सक्रियता से ही छापेमारी में सफलता हासिल हुई।

हजारीबाग पुलिस का यह अभियान अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ एक सख्त संदेश है कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
हजारीबाग

रंग, उमंग और भाईचारे के बीच आरोग्यम परिवार का भव्य होली मिलन समारोह संपन्न

Khabar365newsभव्य होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित महापौर अरविंद कुमार राणा की गरिमामयी...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...

हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 36 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

Khabar365newsकटकमसांडी थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के...

हजारीबाग

दो वर्षों से फरार NDPS कांड का अभियुक्त गिरफ्तार, दारू थाना पुलिस की बड़ी सफलता

Khabar365newsहजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ से जुड़े चर्चित...