झारखंडब्रेकिंग

संगठन की सफलता के असली आधार कार्यकर्ता होते हैं : मिथिलेश ठाकुर

Share
Share
Khabar365news

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर उन्होंने झामुमो जिला कमेटी के नवमनोनीत पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर, माला पहनाकर और बुके देकर सम्मानित किया। पदाधिकारियों ने भी उन्हें पार्टी के प्रतीक चिन्ह तीर-धनुष की तस्वीर भेंट कर एवं माला पहनाकर स्वागत किया।
समारोह में पूर्व मंत्री ठाकुर ने कहा कि यह अवसर गर्व और प्रसन्नता का है। आप सभी को संगठन में जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाना होगा। झामुमो की नीतियों और सिद्धांतों को घर-घर तक पहुंचाना ही असली चुनौती है। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं, न कि केवल नीतियां और योजनाएं। मेहनत और प्रतिबद्धता से ही संगठन नई ऊँचाइयों को छू सकता है।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान महज पुरस्कार नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के प्रति आभार का प्रतीक है। इससे यह संदेश जाता है कि हमारी टीम ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। ठाकुर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हम ईमानदारी से काम करते हैं, जबकि विपक्ष झूठ और फरेब का सहारा लेता है। झामुमो ने राज्य का गठन कराया और आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूरे झारखंड के सर्वांगीण विकास की दिशा में काम हो रहा है, जिसमें हम सबकी जिम्मेदारी अहम है।

जिला कमिटी के नवमनोनीत पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष शंभु राम, सचिव मो. शरीफ अंसारी, कोषाध्यक्ष चंदन जायसवाल, उपाध्यक्ष श्रवण सिंह खरवार, मुक्तेश्वर पांडेय, लल्लू राम, उमेश यादव, विरेंद्र साव, रौशन पाठक, मो. फरीद, डॉ. मकबूल आलम, सह सचिव आशीष गुप्ता, गंगेश्वर सिंह खरवार, अशोक चंद्रवंशी, मनोज यादव, राजेंद्र उरांव, मनीष कमलापुरी, मिथिलेश पासवान, डॉ. रामसागर पाल, संगठन सचिव शिव कुमार चौधरी, सुनील कुमार गौतम, मो. सलीम जाफर, अनिल चंद्रवंशी, कामता प्रसाद, जिला कार्यकारिणी समिति सदस्य दशरथ प्रसाद, रामसागर यादव, चंदु कोरवा, संजय भगत, हरेंद्र कोरवा, अहमद रजा, साबिर सिद्धीकी, विकास सिंह कुशवाहा, मुखराम भारती, ओमप्रकाश चंद्रा, धनंजय तिवारी, सुदेश्वर राम, निर्मल पासवान, राजेश मेहता, ऐनुल अंसारी, जितेंद्र सिन्हा, कबुतरी देवी, गायत्री गुप्ता, आयुष गुप्ता, संजय चौधरी, सोगरा बीबी, मनोज दुबे, गुलाब सिंह, अहमद अली, रामसागर उरांव, बबलू सिंह, तेतरी देवी, निशांत चौधरी, फखरे आलम, चैतू सिंह खरवार, आलमगीर आलम, अजीज अंसारी, मुमताज रंगसाज, महबूब अंसारी, उमेश विश्वकर्मा, लाल मोहम्मद खां, गुलाम नबी, अजय पासवान, गोपाल भारती, दीनानाथ पांडेय, शिवकुमार सिंह, राम विचार साहू, अमर राम, सुरेश यादव, सकलदीप पासवान, सुरेंद्र भुईयां, सतेंद्र भुईयां, अमरनाथ प्रजापति, संजय चौधरी, हरेंद्र चौधरी, अनिल चौधरी, रविंद्र चौधरी, प्रहलाद चौधरी सहित जिला सदस्य शामिल हैं।
मौके पर मुख्य रूप से जवाहर पासवान, तनवीर आलम, रेखा चौबे, ओमप्रकाश गुप्ता, नितेश सिंह, ताहिर अंसारी, मुजीबुर्र रहमान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

परिमल नाथवानी को मिला बीजेपी का समर्थन, भाजपा नहीं देगी उम्मीदवार

Khabar365newsराज्यसभा चुनाव में भाजपा ने यू टर्न लेते हुए अपना प्रत्याशी नहीं...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में नौकरी के नाम पर ठगी का खेल

Khabar365newsसिमडेगा जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित रूप से फर्जी...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

MMCH में HIV संक्रमित प्रसूता मिलने से हड़कंप

Khabar365newsमेदिनीनगर के एमएमससीएच अस्पताल में प्रसूता के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने का...

BreakingJharkhandRamgahझारखंडब्रेकिंग

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झारखंड के वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि

Khabar365newsरामगढ़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झारखंड दौरे...