BreakingHazaribaghJharkhand

हजारीबाग : पोक्सो और मोटर व्हीकल एक्ट पर कोर्ट में कार्यशाला, एक मंच पर जुटे पुलिस, डॉक्टर, अधिवक्ता और प्रशासनिक अधिकारी

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : हजारीबाग कोर्ट परिसर में मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पोक्सो और मोटर व्हीकल एक्ट से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर पुलिस पदाधिकारियों को न्यायिक दृष्टिकोण से जानकारी दी गई। कार्यशाला का उद्देश्य अनुसंधान प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाना और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना था।

कोर्ट परिसर में आयोजित इस कार्यशाला का उद्घाटन हजारीबाग के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजीत कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि न्याय तभी प्रभावी होगा जब अनुसंधान सशक्त हो, और इसमें पुलिस पदाधिकारियों की भूमिका सबसे अहम होती है।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजीत कुमार ने कहा कि..”एफआईआर से लेकर कोर्ट तक की प्रक्रिया में पुलिस की जिम्मेदारी बहुत बड़ी होती है। सही अनुसंधान ही पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा तय करता है। इस कार्यशाला में सभी संबंधित पक्षों की भूमिका को स्पष्ट किया गया है।”

कार्यशाला में जिले भर के पुलिस पदाधिकारी, अधिवक्ता, चिकित्सक और अभियोजन पक्ष के सदस्य शामिल हुए। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार भी मौजूद रहे। कार्यशाला के दौरान बताया गया कि पोक्सो एक्ट के मामलों में अनुसंधान के दौरान क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, मेडिकल रिपोर्ट, पीड़िता का बयान, और कोर्ट में प्रस्तुत साक्ष्य की प्रक्रिया कैसे होनी चाहिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  







Related Articles
Hazaribagh

चेकिंग अभियान में 313 वाहनों पर कार्रवाई, ₹3,47,100 का चालान काटा

Khabar365news हजारीबाग:यातायात नियमों के उल्लंघन पर शिकंजा कसते हुए यातायात थाना प्रभारी...

Breaking

एम्बुलेंस कर्मचारियों ने राजभवन समक्ष अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

Khabar365newsझारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन मेंअर्धनग्न...

BreakingJharkhandRanchi

नामकुम में “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण, छात्रों-शिक्षकों ने दिखाई सक्रियता

Khabar365newsरांची : शोधपरक सामाजिक-आर्थिक एवं संसदीय अध्ययन केंद्र द्वारा सोमवार को नामकुम...

BreakingjamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : ABVP ने राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 का किया विरोध, पूर्वी व पश्चिम के विधायक को सौंपा ज्ञापन

Khabar365newsअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जमशेदपुर के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य विश्वविद्यालय विधेयक...