BreakingjamshedpurJharkhand

जमशेदपुर के कई प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किये गये। कार्यक्रमों के माध्यम से  कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में अग्नि से बचाव की जानकारी तथा उनकी तत्परता सुनिश्चित करते हुए जानमाल के नुकसान के बचाव के तरीके बताये गये। 

एटीसी मैजेस्टिक, बिरसानगर में आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में अपनाये जाने वाले प्राथमिक उपायों एवं सुरक्षित निकासी के तरीकों की जानकारी दी गयी। पूजा स्वीट्स रेस्तरां, गोलमुरी में मॉक ड्रिल के माध्यम से उपस्थित कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग, अलार्म सिस्टम की कार्यप्रणाली एवं अग्नि सुरक्षा नियमों से अवगत कराया गया। वहीं, होटल गंगा रिजेंसी, साकची में आयोजित मॉक ड्रिल में आग लगने की स्थिति में टीम कॉर्डिनेशन, सुरक्षित निकास एवं आग पर प्रारंभिक नियंत्रण की प्रक्रिया दिखाई गयी। होटल जीवा, साकची में भी मॉक ड्रिल के माध्यम से कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटना से निपटने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा इन सभी स्थानों पर सुरक्षा उपायों की समीक्षा भी की गई एवं सुधारात्मक सुझाव दिये गये। जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों को शहर के अन्य प्रतिष्ठानों में भी नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है, ताकि आग से सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़े और किसी भी आपदा की स्थिति में जान-माल की हानि को न्यूनतम किया जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में विक्रम शर्मा के कार्यालय की तलाशी

Khabar365newsजमशेदपुर। निखार हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने जमशेदपुर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

2.5 लाख तक आय वाले परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में 25% सीटों पर मिलेगा दाखिला

Khabar365newsरांची। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए निजी स्कूलों...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत

Khabar365newsगढ़वा। जिले में सड़क हादसे में 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत...

BreakingJharkhandझारखंडपलामू

पलामू में तालाब में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत

Khabar365newsपलामू। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में तालाब में नहाने के दौरान...