Home Breaking दिल्ली इलाज कराने गया था परिवार, चोरों ने घर में मारी सेंध; 6 लाख के जेवरात और नगदी किया साफ
BreakingJharkhand

दिल्ली इलाज कराने गया था परिवार, चोरों ने घर में मारी सेंध; 6 लाख के जेवरात और नगदी किया साफ

Share
Share

शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 न्यू बरगंडा स्थित गैली होटल के समीप का है, जहां चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के अनुसार, घर के मालिक रंजीत कुमार शर्मा अपने परिवार के साथ बच्ची के इलाज के लिए मंगलवार रात दिल्ली एम्स गए हुए थे। इस दौरान चोरों ने सुनसान घर को देख मौके का फायदा उठाते हुए घर में धावा बोल दिया। पड़ोसियों ने बुधवार को मकान का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना परिवार को दी।

गुरुवार सुबह जब रंजीत शर्मा अपने घर लौटे, तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर आलमारी पूरी तरह से टूटी पड़ी थी। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। चोर आलमारी में रखे करीब छह लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, चोरों ने बच्चे की गुल्लक तक नहीं छोड़ी। गुल्लक तोड़कर उसमें जमा किए गए सिक्के और रुपये भी चुरा लिए।

घटना के बाद रंजीत शर्मा ने नगर थाना में आवेदन देकर पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की है। इधर चोरी की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।

स्थानीय लोगों ने लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
DHANBADJharkhand

सूर्य सिंह बेसरा पर जानलेवा हमले के विरोध में झारखंड आंदोलनकारियों का धरना

सीबीआई जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और बेसरा को सुरक्षा गार्ड उपलब्ध...

JharkhandRanchi

छोटनी कुमारी ने महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है – डॉ दीपिका टोप्पो

राँची : डोरंडा महाविद्यालय, राँची के नागपुरी विभाग की स्नातक सेमेस्टर -2...