हजारीबाग

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हजारीबाग, सर्वदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। उत्तरी शिवपुरी कृष्णा नगर स्थित नव-निर्मित भव्य सर्वदेव मंदिर में आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं पंचदिवसीय महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर शनिवार को विशाल एवं भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पीत वस्त्र धारण किए सैकड़ों महिलाओं, युवतियों और श्रद्धालुओं की सहभागिता से निकली इस धार्मिक यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।
मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई कलश यात्रा लगभग 08 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए हजारीबाग शहर के बुढ़वा महादेव तालाब पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच कलशों में पवित्र जल भरकर पूजन संपन्न कराया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के गगनभेदी जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा।

कलश यात्रा में विभिन्न ग्राम पंचायतों से पहुंची महिलाओं ने धार्मिक गीतों और भजनों के साथ वातावरण को और भी आध्यात्मिक बना दिया। जिस मार्ग से यह यात्रा गुजरी, वहां श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ स्वागत कर आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।
इस अवसर पर मुख्य यजमान सुनील सिंह, अनिरुद्ध साहू, राजेन्द्र साव, गौरीशंकर सिन्हा, सरजु राणा, शैल देवी, तेजनी देवी, सुनीता देवी एवं अंजु देवी ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। वाराणसी से पधारे विद्वान आचार्य लक्ष्मीनारायण पांडेय, विजय पांडेय एवं कुंदन शास्त्री ने श्रद्धालुओं को वैदिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई।
यज्ञ समिति के अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार ‘बीरु’ ने बताया कि पंचदिवसीय महायज्ञ के अंतर्गत 16 जून को सायं 4 बजे भव्य नगर भ्रमण निकाला जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के कलाकार और झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। वहीं 17 जून को दोपहर 2 बजे महाप्रसाद वितरण तथा रात्रि 9 बजे से भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा।

कलश यात्रा में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद मुख्य रूप से शामिल हुए। उनके साथ जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह, जिला परिषद सदस्य मंजू नंदनी, विधानसभा प्रतिनिधि किशोरी राणा, सांसद प्रतिनिधि रेणुका साहू, दामोदर साव, विधायक प्रतिनिधि रामकुमार मेहता, अशोक राणा, प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, निशांत प्रधान, मनीष ठाकुर, विशेषांक वर्मा, राहुल सिंह एवं चंदन कसेरा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
धार्मिक आस्था, भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम बनी यह कलश यात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति भाव यह दर्शाता है कि सर्वदेव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हजारीबाग के धार्मिक इतिहास में एक यादगार आयोजन के रूप में दर्ज होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ, शपथ लेकर दिया सड़क सुरक्षा का संकल्प

Khabar365newsएसपी के निर्देश पर यातायात थाना में विशेष पहल, थाना प्रभारी अनूप...

हजारीबाग

MMDR बिल के विरोध में कटकमसांडी में झामुमो का जोरदार धरना

Khabar365newsकेंद्र के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को बताया आदिवासी-मूलवासी विरोधी, जल-जंगल-जमीन...

हजारीबाग

पेलावल दक्षिणी में JSLPS की वार्षिक आमसभा, पारदर्शिता के साथ रखा आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा

Khabar365newsमहिला समूहों की भागीदारी से मजबूत हो रहा स्वावलंबन, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों...

हजारीबाग

महिला अपराध के फरार आरोपी पर कसा शिकंजा, कटकमसांडी पुलिस ने गाजियाबाद से दबोचा

Khabar365news थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता से लंबे समय से फरार...