हजारीबाग

थाना प्रभारी बिट्टू कुमार रजक की तत्परता से 48 घंटे के भीतर लापता नाबालिग सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी(हजारीबाग): पेलावाल ओपी पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए एक लापता नाबालिग किशोरी को महज 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस सराहनीय पहल से परिवार ने राहत की सांस ली है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम कंचनपुर निवासी भारती देवी, पति संजय राम, ने दिनांक 12 जून 2026 को पेलावाल ओपी में लिखित आवेदन देकर बताया था कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री पालक कुमारी 10 जून 2026 को दोपहर करीब 2 बजे से घर से लापता है। पुत्री के अचानक गायब हो जाने से परिवार काफी चिंतित और परेशान था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पेलावाल ओपी प्रभारी बिट्टू कुमार रजक ने तत्काल पुलिस टीम को सक्रिय किया और विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन एवं तकनीकी जांच शुरू कराई। थाना प्रभारी के नेतृत्व में चलाए गए विशेष प्रयासों का परिणाम रहा कि पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया।
शनिवार, 13 जून 2026 को सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटी के सुरक्षित घर लौटने पर परिवार ने पेलावाल ओपी पुलिस एवं थाना प्रभारी बिट्टू कुमार रजक के प्रति आभार व्यक्त किया।
थाना प्रभारी बिट्टू कुमार रजक की सक्रियता, संवेदनशील कार्यशैली और त्वरित कार्रवाई एक बार फिर आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करने का काम कर रही है। पुलिस की इस सफलता की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ, शपथ लेकर दिया सड़क सुरक्षा का संकल्प

Khabar365newsएसपी के निर्देश पर यातायात थाना में विशेष पहल, थाना प्रभारी अनूप...

हजारीबाग

MMDR बिल के विरोध में कटकमसांडी में झामुमो का जोरदार धरना

Khabar365newsकेंद्र के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को बताया आदिवासी-मूलवासी विरोधी, जल-जंगल-जमीन...

हजारीबाग

पेलावल दक्षिणी में JSLPS की वार्षिक आमसभा, पारदर्शिता के साथ रखा आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा

Khabar365newsमहिला समूहों की भागीदारी से मजबूत हो रहा स्वावलंबन, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों...

हजारीबाग

महिला अपराध के फरार आरोपी पर कसा शिकंजा, कटकमसांडी पुलिस ने गाजियाबाद से दबोचा

Khabar365news थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता से लंबे समय से फरार...