JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Share
Share
Khabar365news

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण, विजेताओं को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। सप्ताह भर चले इस कार्यक्रम में कर्मचारियों, उनके परिवारजनों तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

पर्यावरण सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता एवं प्रतियोगितात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ए.के. सहगल, मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ), पीवीयूएनएल, अनुपम मुखर्जी, कार्यकारी निदेशक (परियोजना निर्माण), जे.सी. पात्रा, मनीष खेतरपाल एवं बिष्णु दत्ता दास, महाप्रबंधक (परियोजना) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना की।

पर्यावरण सप्ताह का प्रमुख आकर्षण एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में लगभग 800 पौधों का सामूहिक वृक्षारोपण रहा। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति पीवीयूएनएल की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करती है, बल्कि परियोजना क्षेत्र में हरित आवरण के विस्तार एवं वैधानिक ग्रीन बेल्ट विकास के लक्ष्य को भी आगे बढ़ाती है।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं सतत विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

कर्मचारियों, उनके परिवारजनों तथा सहयोगी संगठनों की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि स्वच्छ, हरित एवं टिकाऊ भविष्य के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास ही सफलता की कुंजी है।

आज लगाया गया प्रत्येक पौधा, आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और सुरक्षित भविष्य का एक संकल्प है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोकल सप्लायर ने बकाया भुगतान नहीं होने के कारण विरोध प्रदर्शन किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू निर्माणाधीन पीवीयूएनएल प्लांट के निर्माण कार्य में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

न्यू मार्केट, कटिया बस्ती पंचायत से शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहाड़ी मंदिर हुए रवाना

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्रावणी मेले के पवित्र अवसर पर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC ऑफिस में CID की छापेमारी

Khabar365newsरांची। JSSC से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के...