Hazaribagh हज़ारीबाग़ : हजारीबाग एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी ने आत्महत्या करने की कोशिश की है. यह घटना गुरुवार सुबह की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, अनिता कुमारी 70 फीसदी झुलस गयी हैं. वहीं पत्नी को बचाने में अशोक कुमार के भी दोनों हाथ जल गये हैं. अनिता कुमारी को बोकारो जनरल अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती किया गया था. लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें रांची रेफर कर दिया है. मॉर्निंग वॉक जाने से मना करने पर हुआ झगड़ा घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह अशोक कुमार और उनकी पत्नी के बीच मॉर्निंग वॉक जाने को लेकर झगड़ा हुआ. इसके बाद एसडीओ की पत्नी ने पेंट के तेल को छिड़कर आग लगा ली. इस घटना में एसडीओ की पत्नी बुरी तरह से झुलस गयीं. पत्नी को बचाने में अशोक कुमार के हाथ भी जल गये.
- CRITICAL CONDITION
- HAZARIBAGH SDO पत्नी
- HAZARIBAGH SDO'S WIFE
- HINDI NEWS
- INDIA NEWS
- KHABAR 365
- KHABAR 365 NEWS
- KHABARON KA SILSILA
- KKABAR
- MID DAY NEWSPAPER
- SAMACHAR
- SAMACHAR NEWS
- SUICIDE ATTEMPT
- TODAY BIG NEWS
- TODAY BREAKING NEWS
- आज की ताजा न्यूज़
- आज की बड़ी खबर
- आज की ब्रेंकिग न्यूज़
- आत्महत्या प्रयास
- खबर 365
- खबर 365 न्यूज़
- खबरों का सिलसिला
- गंभीर हालत
- मिड डे अख़बार
- हिंदी न्यूज़
- हिंदी समाचार
Leave a comment