हजारीबाग

हजारीबाग बनेगा ऐतिहासिक राज्य स्तरीय सम्मेलन का साक्षी, मुंद्रिका कुंज में युद्धस्तर पर तैयारियां तेज

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग:
फेयर प्राइस शॉप डिलर्स एसोसिएशन, हजारीबाग द्वारा आगामी 18 मई 2026 को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन को लेकर पूरे जिले में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिल रहा है। सम्मेलन स्थल मुंद्रिका कुंज, हजारीबाग में तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए एसोसिएशन के पदाधिकारी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
जिला अध्यक्ष नंदु प्रसाद, महासचिव सुनील कुमार सिन्हा, कार्यसमिति सदस्य राम प्रकाश वर्मा, अरुण राणा, खुर्शीद आलम, भोला सिंह, दिलीप पासवान सहित पूरी टीम लगातार स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा ले रही है। मंच निर्माण, अतिथि स्वागत, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, भोजन एवं आवासन सहित सभी व्यवस्थाओं को लेकर टीम पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई है।
सम्मेलन को लेकर खास बात यह है कि इसमें झारखंड प्रदेश के सभी जिलों से जिला कमेटी, प्रखंड कमेटी एवं स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में भाग लेने पहुंच रहे हैं। हजारीबाग जिले के सभी प्रखंडों से भी प्रखंड कमेटियों के नेतृत्व में सदस्य अपने-अपने बैच एवं बैनर के साथ सम्मेलन में शामिल होंगे, जिससे आयोजन का माहौल पूरी तरह ऐतिहासिक और भव्य नजर आएगा।
इस राज्य स्तरीय सम्मेलन में हजारीबाग लोकसभा सांसद Manish Jaiswal, सदर विधायक Pradeep Prasad, प्रदेश अध्यक्ष Suresh Prasad एवं महासचिव Sanjay Kundu समेत कई प्रमुख नेता एवं पदाधिकारी शिरकत करेंगे।
सम्मेलन को लेकर जिला अध्यक्ष नंदु प्रसाद ने कहा कि यह आयोजन झारखंड के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की एकता, अधिकार और संगठन की मजबूती का बड़ा संदेश देगा। उन्होंने सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।
विशेष बात यह भी है कि इस भव्य आयोजन में भाग लेने हेतु हजारीबाग प्रेस क्लब को भी औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया है। पूरे जिले में सम्मेलन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और मुंद्रिका कुंज पूरी तरह ऐतिहासिक आयोजन का गवाह बनने को तैयार है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

रोटी बैंक के कार्यालय भवन का हुआ भव्य उद्घाटन, भूखों तक भोजन पहुंचाने की मुहिम को मिला नया ठिकाना

Khabar365newsकटकमसांडी(हजारीबाग): कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत पेलावल उत्तरी पंचायत में गुरुवार को मानव सेवा...