Hazaribagh

हजारीबाग यूथ विंग ने गौशाला में मनाया मकर संक्रांति पर्व, गौसेवा और कर्मियों का किया सम्मान

Share
Share
Khabar365news

मकर संक्रांति पर हजारीबाग यूथ विंग का आयोजन, गौसेवा और कर्मियों के सम्मान का अनूठा संगम।

मकर संक्रांति पर गौसेवा और कर्मियों का सम्मान हमारी परंपरा है। यह समाज में सेवा और सहयोग का संदेश फैलाने का प्रयास है :– चंद्र प्रकाश जैन।

हजारीबाग।

गौमाता की सेवा और भक्तिमय माहौल में
हजारीबाग यूथ विंग ने कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा संचालित हजारीबाग गौशाला में मकर संक्रांति पर्व को हर्षोल्लास और परंपरागत तरीके से मनाया। इस अवसर पर सबसे पहले गौमाता की सेवा की गई। भक्तिमय माहौल में सदस्यों ने गौशाला परिसर में गौसेवा में योगदान दिया। हर साल की तरह इस बार भी गौशाला के कर्मठ कर्मचारियों के बीच तिलकुट, चूड़ा, मोरी लड्डू और गुड़ से बने विभिन्न व्यंजनों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन की माता सुधा रानी जैन उपस्थित रहीं। उनका स्वागत फूलों का गुलदस्ता भेंट कर किया गया। यह आयोजन कर्मचारियों के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का अनूठा माध्यम बना। कर्मचारियों ने सामग्री प्राप्त कर खुशी व्यक्त की और संस्था के इस प्रयास की सराहना की।

संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मकर संक्रांति जैसे पवित्र पर्व को मनाने के साथ-साथ गौसेवा की भावना को प्रोत्साहित करना और समाज में इसका संदेश प्रसारित करना है। उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा और संरक्षण के लिए संस्था हर साल विशेष कार्यक्रम आयोजित करती है।

गौशाला के कर्मचारियों का कहना है कि यह आयोजन उनके योगदान को मान्यता देने का प्रतीक है। मकर संक्रांति पर मिलने वाला यह सम्मान उनके उत्साह और मनोबल को बढ़ाता है।

संस्था के पदाधिकारियों ने गौसेवा और मानवता के महत्व को रेखांकित करते हुए समाज से अपील की अधिक से अधिक लोग गौसेवा और पारंपरिक त्योहारों के संरक्षण में भाग लें। यह आयोजन हजारीबाग यूथ विंग की सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व का अद्भुत उदाहरण है।

इस अवसर पर सुधा रानी जैन संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन,सहसचिव डॉक्टर बी. वेंकटेश,कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल, कार्यकारिणी सदस्य विकास तिवारी, शम्पा बाला,उदित तिवारी,प्रणीत जैन, सिद्धार्थ कुमार उर्फ सिद्धू, पन्ना लाल लुहाड़िया,शोभा लुहाड़िया,बीना छाबड़ा, निर्मल जैन,लता गंगवाल,राजू खण्डेलवाल,सागर खण्डेलवाल, इशिका खंडेलवाल, प्रदीप छाबड़ा समेत कई लोग उपस्थित रहे।

संस्था ने वचन दिया कि आने वाले वर्षों में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जागरूक करती रहेगी और परंपराओं को सजीव बनाए रखेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंड

केदारनाथ यात्रा पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या

Khabar365newsहजारीबाग: केदारनाथ यात्रा पर निकले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर...

HazaribaghJharkhand

कारगिल के अमर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि एवं गौरव सम्मान समारोह आयोजित

Khabar365newsहजारीबाग। कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत...

HazaribaghJharkhand

माय भारत (मेरा युवा भारत) ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, किया वृक्षारोपण

Khabar365newsविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माय भारत (मेरा युवा भारत) एवं...

HazaribaghJharkhand

श्राद्ध कर्म में अनोखी पहल, 200 कंबलों का वितरण, कुटुंब भोज छोड़ गरीबों की सेवा कर दी श्रद्धांजलि

Khabar365newsइचाक: दरिया पंचायत के जगड़ा गांव निवासी समाजसेवी स्वर्गीय जगरनाथ महतो के...