Hazaribagh

हजारीबाग यूथ विंग ने रमजान के अवसर पर रोजेदारों के बीच किया तरबूज का वितरण

Share
Share
Khabar365news

रमजान केवल उपवास का महीना नहीं, बल्कि सेवा और सहयोग का संदेश भी देता है,हजारीबाग यूथ विंग समाज में एकता और मानवता को मजबूत करने के लिए सदैव तत्पर है :– चंद्र प्रकाश जैन

हजारीबाग यूथ विंग का संकल्प सेवा और सौहार्द्र की मिसाल कायम रखना, समाज में प्रेम,सहयोग और भाईचारे को बढ़ावा देना ही हमारा उद्देश्य :– करण जायसवाल

हजारीबाग

हजारीबाग जिले में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने वाली हजारीबाग यूथ विंग ने रमजान के पवित्र महीने में सराहनीय पहल करते हुए गुरुवार को पेलावल में रोजेदारों के बीच तरबूज का वितरण किया, इस सेवा कार्य में मुस्लिम समुदाय के महिला, पुरुष एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खुशी-खुशी तरबूज ग्रहण किया।

संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने बताया की रमजान आत्मसंयम, दया और सेवा का महीना है, और इसी भावना को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई। रोजा इफ्तार के दौरान तरबूज वितरण का उद्देश्य रोजेदारों को ताजगी और ऊर्जा प्रदान करना है, ताकि वे स्वस्थ रहें और रमजान के धार्मिक कर्तव्यों का पालन अच्छे से कर सकें।

हजारीबाग यूथ विंग द्वारा लगातार तीसरे वर्ष यह सेवा कार्य किया गया है,संगठन समाज सेवा के प्रति समर्पित है और हर वर्ष रमजान के दौरान रोजेदारों के लिए विशेष प्रयास करता है। इससे पहले भी संस्था ने कई सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है, जिससे समाज के सभी वर्गों के बीच सौहार्द्र और भाईचारे की भावना मजबूत हो सके।

मुस्लिम समुदाय ने की सराहना

तरबूज वितरण कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हजारीबाग यूथ विंग के इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की। समुदाय के कई लोगों ने कहा की यह पहल केवल एक सामग्री वितरण से अधिक समाज में एकजुटता और प्रेम का संदेश देती है।

हजारीबाग यूथ विंग के अध्यक्ष करण जायसवाल ने बताया की संस्था द्वारा आगे भी समाज सेवा के ऐसे कार्य जारी रहेंगे, संगठन का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाने का है। संस्था आने वाले समय में अन्य जरूरतमंद लोगों के लिए भी राहत कार्यों की योजना बना रही है, ताकि समाज में परोपकार और मानवता की भावना को और सशक्त किया जा सके। इस कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में हजारीबाग यूथ विंग के कार्यकारी सदस्य मोहम्मद ताजुद्दीन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हजारीबाग यूथ विंग का यह प्रयास समाज में आपसी प्रेम और सहयोग की भावना को मजबूत करने का एक सफल उदाहरण है। संस्था ने इस बात को फिर से साबित किया कि सेवा ही सच्ची मानवता है।

मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन,सचिव रितेश खण्डेलवाल,सह सचिव अभिषेक पांडे, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य राजेश जैन,कैलाश कुमार, सिद्धार्थ कुमार उर्फ सिद्धू,अशेष कुमार सिन्हा,शाहिद असलम एवं सेराजउद्दीन सहित कई लोग मौजूद थे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...