हजारीबाग

हजारीबाग का लाल बालेश्वर कुमार—मेहनत की मिसाल, रांची प्रशाखा कार्यालय में चमका सितारा

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग के सिंघानी गांव में जन्मे बालेश्वर कुमार, पिता रामनाथ प्रसाद, ने अपने अथक परिश्रम, अनुशासन और अटूट ईमानदारी के बल पर वह उपलब्धि हासिल की है, जिसकी कल्पना कई लोग करते हैं पर पूरा कुछ ही कर पाते हैं।

बालेश्वर ने सीजीएल परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि सच्ची लगन के रास्ते में कोई बाधा टिक नहीं सकती। साधारण परिवार से निकले इस विलक्षण प्रतिभा ने दिन-रात मेहनत करके अपने माता-पिता का सपना पूरा किया है।

इस सफलता के बाद उनका चयन प्रशाखा कार्यालय, रांची में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के रूप में हुआ, जहां उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और दक्षता से निभाया। वर्तमान में वे कटकमदाग अंचल में राजस्व निरीक्षक (Revenue Inspector) के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं और अपनी ईमानदार कार्यशैली से विभाग में एक अलग पहचान बना चुके हैं।

सिंघानी गांव की गलियों से निकलकर रांची के प्रशाखा कार्यालय तक और अब राजस्व निरीक्षक के प्रतिष्ठित पद तक उनका सफर यह दर्शाता है कि—
अगर हिम्मत, हौसला और हृदय में सपनों की आग हो… तो कोई भी मंज़िल बड़ी नहीं होती।

बालेश्वर की उपलब्धि हजारीबाग जिला के लिए गौरव है।
उनकी कहानी आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है—
कि सच्ची लगन और कड़ी मेहनत से सीजीएल जैसी कठिन परीक्षा भी कदमों में झुक जाती है।

पूरा हजारीबाग, सिंघानी गांव और विभागीय परिवार बालेश्वर कुमार की इस ऐतिहासिक सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की बैठक में संगठन विस्तार पर बनी सहमति

Khabar365newsपुरानी जिला कमिटी रहेगी बरकरार, प्रदेश कार्यकारिणी में विभिन्न प्रखंडों से नए...

हजारीबाग

आरोग्यम परिवार में दिखा देशभक्ति का जज्बा, तीनों संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा

Khabar365news80वें स्वतंत्रता दिवस पर चिकित्सकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने लिया राष्ट्रसेवा का...

हजारीबाग

महुंवाई मैदान में फुटबॉल का रोमांच, सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा ने किक मारकर किया टूर्नामेंट का शुभारंभ

Khabar365newsकटकमसांडी। ग्राम पंचायत आराभूसाई के महुंवाई मैदान में रविवार को खेल और...

हजारीबाग

गॉड ग्रेस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

Khabar365newsहजारीबाग। हनीफ कॉलोनी, पगमील स्थित गॉड ग्रेस पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता...