झारखंडब्रेकिंग

सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में अब दुर्गा पूजा की छुट्टी के बाद होगी सुनवाई

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड हाईकोर्ट में सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच को लेकर दायर क्रिमिनल रिट याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई न्यायमूर्ति अंबुज नाथ की अदालत में हुई, जहाँ याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता कुमार हर्ष ने पक्ष रखा। इस दौरान याचिकाकर्ता की ओर से निष्पक्ष जांच के लिए दायर याचिका में संशोधन की मांग को लेकर दाखिल हस्तक्षेप याचिका (IA) को अदालत ने स्वीकार कर लिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई दशहरा अवकाश के बाद निर्धारित की जाएगी।

बता दें कि सूर्या हांसदा के एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए उसकी पत्नी सुशीला मुर्मू और मां नीलमुनी मुर्मू ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। उन्होंने इस मामले की सीबीआई से स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। याचिका में राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP), गोड्डा व देवघर के पुलिस अधीक्षकों समेत कई अधिकारियों को पक्षकार बनाया गया है। गौरतलब है कि 11 अगस्त को गोड्डा जिले में पुलिस मुठभेड़ में सूर्या हांसदा की मौत हो गई थी। वह पूर्व में भाजपा सहित विभिन्न दलों के टिकट पर चुनाव लड़ चुका था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...