BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में अगले 2 दिन लू का अलर्ट, 24 अप्रैल से कई जिलों में बारिश

Share
Share
Khabar365news

झारखंड के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी और लू का असर अगले दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी हिस्सों के कुछ जिलों को छोड़कर राज्य के बड़े हिस्से में तापमान ऊंचा बना रहेगा। हालांकि 24 अप्रैल से मौसम में बदलाव के संकेत हैं, जब कई इलाकों में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

रांची मौसम केंद्र के मुताबिक, बुधवार को पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, गुमला, सिमडेगा और खूंटी जैसे जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। वहीं 24 अप्रैल से पलामू सहित आसपास के कुछ जिलों में भी मौसम करवट ले सकता है। हालांकि गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और लातेहार में गर्मी का प्रकोप फिलहाल कम होने के आसार नहीं हैं।

मंगलवार को मेदिनीनगर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रांची का तापमान 38.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, पलामू, कोल्हान, बोकारो और कोडरमा समेत कई जिलों में लू का असर देखा गया। इस बीच पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और जमशेदपुर समेत कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पूर्वी बिहार से मध्य प्रदेश तक फैली टर्फ लाइन के कारण राज्य के मौसम में यह बदलाव हो रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingChatraJharkhandचतराझारखंडब्रेकिंग

अस्पताल कर्मचारी फरार, ममता देवी ने दो शवों का किया पोस्टमार्टम; 

Khabar365newsचतरा सदर अस्पताल में अवैध वसूली के आरोपों के बीच पोस्टमार्टम कर्मियों...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची पुलिस के सा मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी सत्यम पाठक घायल

Khabar365newsरांची के पंडरा इलाके में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह हत्याकांड के मुख्य...

JharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

CM हेमंत सोरेन ने 62 CDPO और 237 महिला पर्यवेक्षिकाओं को दिया नियुक्ति पत्र,

Khabar365newsमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज झारखंड मंत्रालय में आयोजित महिला, बाल विकास एवं...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची के खेलगांव में ओरिएंट क्राफ्ट के कर्मचारियों का प्रदर्शन

Khabar365newsरांची के खेलगांव स्थित ओरिएंट क्राफ्ट फैशन इंडस्ट्रीज लिमिटेड में कर्मचारियों का...