BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

नवादा में दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत एक की मौत दो घायल

Share
Share
Khabar365news

नवादा में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव मोड़ के पास हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो युवकों की इलाज जारी है। घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। 

मृतकों की पहचान 
मृतक की पहचान शुभम पंडित (30 वर्ष) के रुप में हुई है, जो हिसुआ का रहने वाला था।  बताया जा रहा है कि शुभम अपने दोस्तों के साथ थाना रोड से महादेव मोड़ की ओर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीनों युवक सड़क पर गिर गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तीनों युवकों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। 

मृतक की परिजनों में चीख-पुकार
घायलों की पहचान रोशन पंडित- पिता शंकर पंडित और सोनू मियां का के रुप में हुई है। फिलहाल इन दोनों का इलाज जारी है। डॉक्टरों ने दोनों की स्थिति स्थिर बताई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही हिसुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। खबर मिलते ही मृतक शुभम के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव में मातम का माहौल है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डैम में डूबने से एक लड़का की मौत।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातुरांची से घूमने आए तीन लड़का और एक...

BreakingChatraJharkhandझारखंडब्रेकिंग

प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार

Khabar365newsचतरा। चतरा पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsगिरिडीह। गिरिडीह में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसरायकेला- खरसावां

प्रसूता की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Khabar365newsसरायकेला। सरायकेला सदर अस्पताल में एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों...