BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में जंगल से मिला नरकंकाल, बारात में विवाद के बाद लापता था युवक

Share
Share
Khabar365news

गढ़वा जिले के लामी घुटरा जंगल में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब केंदु पत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों ने जंगल में क्षत-विक्षत अवस्था में एक नरकंकाल देखा. कंकाल के आसपास कपड़े, बेल्ट और टूटे हुए मोबाइल के टुकड़े मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मामला चिनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत मसरा गांव का है.

गांव में सुदामा के साथ जय मंगल का हुआ था विवाद
मृतक की पहचान मसरा गांव निवासी जय मंगल सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि 13 मई को गांव में आई बारात के दौरान उसका गांव के ही सुदामा सिंह के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद से वह लापता था. परिजनों ने कपड़े, बेल्ट और मोबाइल के आधार पर शव की पहचान की. मृतक के पिता सुकन सिंह ने बताया कि उन्हें लगा था कि उनका बेटा किसी काम से बाहर चला गया होगा, इसलिए उन्होंने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी.

पूछताछ के लिए पुलिस ने सुदामा को लिया हिरासत में 
घटना की सूचना मिलते ही चिनियां थाना प्रभारी बीकू कुमार रजक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से अलग-अलग जगहों पर बिखरे कंकाल के अवशेष, कपड़े, बेल्ट और क्षतिग्रस्त मोबाइल बरामद किए हैं. सभी सामग्रियों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने पूछताछ के लिए सुदामा सिंह को हिरासत में लिया है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चाओं का माहौल है. जंगल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. हत्या और अपहरण की आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है. साथ ही जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डैम में डूबने से एक लड़का की मौत।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातुरांची से घूमने आए तीन लड़का और एक...

BreakingChatraJharkhandझारखंडब्रेकिंग

प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार

Khabar365newsचतरा। चतरा पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsगिरिडीह। गिरिडीह में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसरायकेला- खरसावां

प्रसूता की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Khabar365newsसरायकेला। सरायकेला सदर अस्पताल में एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों...