झारखंडब्रेकिंग

हाइवा ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर

Share
Share
Khabar365news

साहिबगंज: जिले के बड़हरवा-फरक्का मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक ट्रक व हाइवा में आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में दोनों वाहनों के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि एक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल ट्रक चालक छोटू कर्मकार बरहरवा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव का रहने वाला है. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए परिजन उसे पश्चिम बंगाल के धुलियान अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या JH04W-0025 फरक्का एनटीपीसी से फ्लाई ऐश लेकर बड़हरवा की ओर जा रहा था. तभी बड़हरवा हाई स्कूल मोड़ से थोड़ा पहले उसका टायर पंचर हो गया. मरम्मत के लिए ट्रक खड़ा कर खलासी टायर निकल रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से तेजी से आ रहे चिप्स लदे हाइवा संख्याJH16H-1149 ने रोड पर खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. सूचना पाकर बड़हरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल चालक को ट्रक से बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया. दुर्घटना के बाद सड़क घंटों जाम रही. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जेसीबी के सहारे रोड से हटाकर आवागमन शुरू कराया.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Jharkhandझारखंड

वरिष्ठ मंत्रियों की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता : प्रदीप सिन्हा 

Khabar365newsभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने प्रदेश कार्यालय में...