रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसा पिकअप वाहन और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर के बाद हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार पिकअप वाहन और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में पिकअप सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सात लोगों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Leave a comment