Ranchiझारखंडब्रेकिंग

रांची के कोर कैपिटल एरिया में बनेगा होटल ताज, नवंबर तक हो सकता है शिलान्यास

Share
Share
Khabar365news

राजधानी रांची के धुर्वा स्थित कोर कैपिटल एरिया में जल्द ही होटल ताज की भव्य इमारत तैयार होने जा रही है। इस परियोजना का शिलान्यास नवंबर 2025 तक किया जा सकता है। सरकार की तरफ से होटल के निर्माण के लिए जरूरी मंजूरियां मिल गयी हैं। 

होटल ताज के लिए राज्य सरकार ने ऊंचाई की सीमा 26 मीटर से बढ़ाकर 27 मीटर कर दी है। साथ ही अब ग्राउंड कवरेज एरिया भी पहले के 25 प्रतिशत से बढ़कर 40 प्रतिशत कर दिया गया है। हाल ही में राज्य कैबिनेट ने नगर विकास विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जिससे होटल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इन मंजूरियों के बाद होटल ताज का काम अब तेजी से आगे बढ़ेगा। बताया गया है कि इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डिजाइन की स्वीकृति और अन्य तकनीकी मंजूरियों में थोड़ा वक्त लग सकता है, लेकिन नवंबर तक शिलान्यास की योजना तय मानी जा रही है। 

गौरतलब है कि 24 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में IHCL और सरकार के बीच होटल ताज के लिए समझौता (MoU) हुआ था। यह होटल ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी की 6 एकड़ जमीन पर बनेगा। यह लग्जरी होटल 200 कमरों का होगा और इसके निर्माण पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। होटल में बैंक्वेट हॉल, वेलनेस सेंटर, स्विमिंग पूल, गार्डन और अन्य आधुनिक सुविधाएं रहेंगी। भवन की ऊंचाई को देखते हुए इसके डिजाइन पर विमानपत्तन प्राधिकरण (Airport Authority) की भी मंजूरी जरूरी होगी। इसकी प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 

Khabar365newsजामताड़ा में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कड़ा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अमूल डेयरी ने देशभर में बढ़ाई दूध की कीमतें,

Khabar365newsमशहूर डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने कई दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची की भव्या रंजन बनी CBSE आर्ट्स नेशनल टॉपर, लाए 99.8% अंक

Khabar365newsकहते हैं कि अगर इरादे नेक हों और मेहनत में ईमानदारी, तो...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET पेपर लीक पर भड़के कैलाश यादव, NTA चेयरमैन पर कार्रवाई की मांग

Khabar365newsराजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने नीट पेपर लीक होने और परीक्षाएं रद्द...