झारखंडब्रेकिंग

झारखंड में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में यलो अलर्ट जारी

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड में मानसून ने जोर पकड़ लिया है और कई जिलों में भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने रांची, गुमला, खूंटी, रामगढ़ और पश्चिम सिंहभूम में मंगलवार को भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 26 जून को रांची, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज बारिश के साथ वज्रपात और आंधी की संभावना जताई गई है। राजधानी रांची में तेज हवाएं 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 25°C के आसपास रहने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से 29 जून तक झारखंड में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

सोमवार को रांची में हुई मूसलधार बारिश के कारण 44 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। शहर के बिरसा चौक, बंधु नगर, सेवा सदन रोड और कांके रोड जैसे इलाकों में जलभराव हो गया। पंडरा रोड पर सड़कें तालाब जैसी नजर आईं, और कई घरों में नाले का पानी घुस गया। स्कूलों ने स्थिति को देखते हुए बच्चों को समय से पहले छुट्टी दे दी।

अन्य जिलों की स्थिति भी चिंताजनक है। खूंटी के तोरपा में बनई नदी पर बना पुल पानी में बह गया, जिससे इलाके का संपर्क टूट गया। लातेहार में औरंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से किनारे बसे घर खतरे में हैं। जमशेदपुर में 247 मिमी बारिश हुई, जिससे कई कॉलोनियों में पानी भर गया है। वहीं, बोकारो में तेनुघाट डैम के गेट खोलने पड़े हैं। राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की है।

डीसी का निर्देश- नुकसान का करें आकलन
वहीं, रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने शहर में लगातार हो रही बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने फसल क्षति और मकान के बुनियादी ढांचे को नुकसान का आकलन करने को कहा है। इसके लिए सभी अंचलाधिकारियों को प्रभावित इलाकों का दौरा कर मुआवजे के लिए रिकॉर्ड तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इधर, संबंधित रिपोर्ट को जल्द ही विभाग में जमा करने को कहा गया। इसके लिए एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर त्वरित संचार और समन्वय स्थापित करने को कहा गया है।  इसके अलावा डीसी ने भविष्य में ऐसी घटना से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन योजना को अपडेट करने का भी निर्देश दिया है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बर्थडे पार्टी में ले गई सहेली, फिर फ्लैट में छात्रा से हुआ रेप; रांची की घटना

Khabar365newsरांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 20 अप्रैल के बाद तापमान 40°C के पार; लू का खतरा

Khabar365newsझारखंड में अब भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 20 अप्रैल के...