झारखंडब्रेकिंग

गोड्डा के गोरखपुर पहाड़ से युवती का शव बरामद, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Share
Share
Khabar365news

गोड्डा : गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र स्थित गोरखपुर पहाड़ से एक 20 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। मृतिका पार्वती हेंब्रम की मां मयबीटी मरांडी ने बताया की बेटी का शादी 2 साल पहले 2023 में गोरखपुर निवाशी प्रकाश मुर्मू के साथ हुई थी। पांच महीने से बेटी के साथ दामाद और परिवार वाला मिलकर झगड़ा और मारपीट करता था। जिसके कारण बेटी फरवरी महीने से मायके में रह रही थी। इसी महीने के 10 जून को बेटी को उसके ससुराल वाले आकर ले गये। 8 दिन तक सब अच्छा था। लेकिन बेटी 19 तारीख के शाम से लापता थी। लापता होने पर ससुराल वालों ने थाने में सनहा भी दर्ज नहीं कराया था। 

बीती रात करीब 7 बजे जानकारी मिली कि बेटी का शव गोरखपुर पहाड़ में एक पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतका की मां और परिवार वालों ने बेटी की हत्या आशंका जताया है। पूरे मामले पर ललमटिया थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात पहाड़ में पेड़ से लटका हुआ युवती का शव बरामद किया गया है। शाम ढल जाने के कारण कल पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। जिसके कारण आज पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। हत्या है या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही क्लियर हो पाएगा, परिजनों के तरफ से अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 3 साइबर ठग गिरफ्तार, बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के दो सरकारी अस्पतालों में मरीजों की मौत पर हंगामा

Khabar365newsजिले की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बिजली गिरने से 5 की मौत, 

Khabar365newsझारखंड में खराब मौसम और आकाशीय बिजली ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है।...